Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: छ. ग के प्रथम शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर नारायण सिंह को किया गया स्मरण

Admin / Tue, Dec 10, 2024 / Post views : 233

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

बिलासपुर,- छ.ग के प्रथम शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर नारायण सिंह का 167 वां शहीद दिवस जिला स्काउट गाइड संघ द्वारा मनाया गया।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव व राज्य सचिव  कैलाश सोनी के निर्देशानुसार एवं जिला मुख्य आयुक्त  चंद्रप्रकाश बाजपेयी ,जिला शिक्षा अधिकारी  टी.आर.साहू के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीद वीर नारायण की शहादत को याद किया गया और वंचितों के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया गया।

मुंगेली नाका चौक के पास स्थित 27 खोली आवासीय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शहीद वीर नारायण को स्मरण किया गया। इस अवसर पर स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त  चंद्र प्रकाश बाजपेयी ने अपने उद्बोधन में कहा कि 1856 में सोनाखान ज़मींदारी में अकाल पड़ने पर लोगों के लिए वीर नारायण सिंह ने लिए आवाज उठाई , इस दौरान उन्होंने अपना अनाज जनता को बाँट दिया। भयावह भुखमरी का निदान न होने पर उन्होंने व्यापारियों , डिप्टी कमिश्नर को पत्र लिखकर जनता के लिए अनाज देने कहा। कोई मदद नहीं मिलने पर उन्होंने गोदामों से अनाज निकलवा कर पीड़ितों को बँटवा दिया। अंग्रेजो ने उन पर डाका डालने और हत्या का झूठा आरोप लगाकर रायपुर जेल में बंद कर दिया। कुछ माह बाद वे जेल से सुरंग बनाकर भाग निकले और 500 आदिवासियों की सेना बनाकर लड़ते रहे।।अंग्रेजों द्वारा वार्ता करने बुलाए जाने पर छल से उन्हें दोबारा गिरफ़्तार किया गया। उनके विरुद्ध विद्रोह का मुक़दमा चलाकर मौत की सजा सुनाई गई और 10 दिसम्बर 1857 को रायपुर में फाँसी दे दी गई, लेकिन वे अमर हो गए। सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीद वीर नारायण की शहादत को याद किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ उषा किरण बाजपेयी,ओंकार पटेल,चन्द्र प्रदीप बाजपेयी,मनहरन पूरी गोस्वामी,शेलेन्द्र शुक्ला,रुचि तिवारी, डीओसी महेन्द्र बाबू टण्डन,कुल भूषण कुर्रे,तुषार नायक,चन्द्र शेखर पंकज,विनोद मिश्रा,विश्वास यादव,आदित्य शर्मा,अक्षय श्रीवास,रामनारायण पटेल,पायल कश्यप,रागनी वर्मा,पिंकी मानिकपूरी,रिया वर्मा,किरण यादव,प्रिया साहू सहित गणमान्य जनों ने उपस्थित रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts