Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज : छत्तीसगढ़ में ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ शुरू, 29 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Abhyuday Bharat News / Thu, Mar 12, 2026 / Post views : 143

Share:

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ का औपचारिक शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के उन लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने का प्रयास किया गया है, जो लंबे समय से बकाया बिजली बिल के बोझ से परेशान थे।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लगभग 29 लाख उपभोक्ता सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। अधिकारियों के अनुसार यह योजना विशेष रूप से उन परिवारों के लिए बनाई गई है, जो कोरोना काल के दौरान आर्थिक तंगी के कारण अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाए थे।

योजना के तहत उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल की मूल राशि और ब्याज पर 75 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं पर अधिक बकाया है, वे राशि को आसान किस्तों में जमा कर सकेंगे।

बिजली विभाग ने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए 29 जून 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। इच्छुक उपभोक्ताओं को इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के बाद कई परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी, जिससे बिजली बिल का बकाया बढ़ गया। यह योजना वन-टाइम सेटलमेंट की तरह काम करेगी और गरीब तथा मध्यमवर्गीय परिवारों पर बकाया बिल का बोझ कम करने में मदद करेगी।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts