Sun, 07 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

BILASPUR : कल्चुरी कलार समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Abhyuday Bharat News / Mon, Nov 10, 2025 / Post views : 215

Share:

बिलासपुर रतनपुर में आयोजित कल्चुरी कलार समाज के महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।उन्होंने भगवान सहस्रबाहु और बहादुर कलारीन दाई की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने धार्मिक नगरी रतनपुर के समग्र विकास के लिए प्रसाद योजना के तहत 200 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाने की जानकारी दी।उन्होंने रतनपुर में 100 बिस्तर वाले अस्पताल और समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कल्चुरी राजवंश ने करीब 1200 वर्षों तक शासन कर समाज और संस्कृति को समृद्ध बनाया। उन्होंने कहा कि मां महामाया की कृपा से छत्तीसगढ़ तेजी से विकास कर रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अब तक मोदी की गारंटी के अंतर्गत अधिकांश वादे पूरे किए हैं, जिसमें किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की सहायता शामिल है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त करने का संकल्प लिया है।राज्य सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।बस्तर क्षेत्र के 327 गांवों में विकास कार्य फिर से शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नई उद्योग नीति से राज्य में अब तक साढ़े 7 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुआ है, जिसमें एआई और सेमीकंडक्टर उद्योगों की स्थापना प्रारंभ हो चुकी है।कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की।उन्होंने कहा कि कल्चुरी समाज के पूर्वजों ने तालाब, सड़क और सिंचाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए थे, जिन्हें राज्य सरकार आगे बढ़ा रही है। समारोह में संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, अटल श्रीवास्तव, संगीता सिन्हा, अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी जिला पंचायत सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय ने सम्मेलन में शामिल होने से पूर्व महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts