Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 05 करोड़ 91 लाख की लागत से बनी सड़क का किये थे लोकार्पण, उसी सड़क में 72 घंटे के बीच दिख रहा गड्डा, अधिकारियों की लापरवाही हुई उजागर.....?

Share:

अभ्युदय भारत न्यूज़ (संतोष साहू )

बिलासपुर - छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तीन दिनों पूर्व बिलासपुर शहर में करोड़ों की लागत से बनी सड़क का लोकार्पण किये थे . जिसमें मिनोचा कालोनी से उस्लापुर क्रॉसिंग तक सड़क निर्माण का लोकार्पण करना शामिल था। बताया जा रहा है कि यह 5 करोड़ 91 लाख की लागत से बनी इस सड़क का उन्नयन कार्य किया गया है। इसमें प्रमुख रूप से महावीर नगर चौक से उस्लापुर ओव्हर ब्रिज तक 800 मीटर सड़क, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट और रोटरी शामिल है।

वही उक्त सड़क के लोकार्पण को लेकर शहर में लोगों के बीच चर्चा हो रही है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों ऐसे सड़क का उद्घाटन कराया गया जो पूर्ण रूप से गुणवत्ता के मापदंड पर खरा नहीं उतर रहा हैं. इस रोड का लोकार्पण अपने आप में कौतुहल का विषय बना हुआ है चूँकि लोकार्पण किये जाने के  मात्र 72 घंटे में ही सड़क के बीच एक गड्ढा देखा जा रहा है.

https://youtu.be/cMWflJTgRzE?si=UnAmJxTKavXTEOsl

ऐसा कहा जा रहा है. कि उक्त सड़क निर्माण हेतु जिस निर्माण एजेंसी को जिम्मेदारी दिया गया रहा उस विभाग के अधिकारी मुख्यमंत्री के समक्ष अपने अंक को बढ़ाने के उदेश्य से आनन् - फानन में लोकार्पण करवा दिए हैं. उन्होंने यह भी नहीं देखा कि जिस सड़क का लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री के हाथों कराया जा रहा है उस सड़क के बीच में  हुए गड्ढे अपने आप में लापरवाही एवं चूक की दासता को बयां कर रही है.

वही उक्त सड़क पर एक पेट्रोल पंप संचालित है जिसमें लोग पेट्रोल भरवाने के लिए सड़क क्रॉस करके पहुंचते हैं. उन्हें भी इस गड्ढे का सामना करना पड़ रहा है. उक्त गड्ढे को गौर से देखा जाए तो गुणवत्ताहीन सडक निर्माण में गड्डे पर गिट्टी आंखें तरेरती हुई देखी जा सकती है. आवश्यकता है कि ऐसे गैर जिम्मेदार एवं लापरवाह अधिकारी तथा निर्माण एजेंसी के खिलाफ विभाग विधिवत जांच कर कार्यवाही करें. जिन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपना अंक बढ़ाने के लिए आनन- फानन में गुणवत्ताहीन सड़क का निर्माण एवं बिना जांच किए प्रदेश के मुख्यमंत्री के हाथों उसका लोकार्पण कराया है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts