Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: मनाया जाएगा शिशु संरक्षण माह, जिले के 77 हजार 866 बच्चों को विटामिन ए तथा 82 हजार 387 बच्चों को आयरन सिरप

Admin / Wed, Jul 17, 2024 / Post views : 251

Share:
ABN EXPRESS NEWS मनाया जाएगा शिशु संरक्षण माह, बच्चों को विटामिन ए तथा आयरन सिरप पिलाई जाएगी 19 जुलाई से 23 अगस्त तक जिले के 77 हजार 866 बच्चों को विटामिन ए तथा 82 हजार 387 बच्चों को आयरन सिरप मुंगेली II  जिले में शिशु संरक्षण माह का आयोजन 19 जुलाई से 23 अगस्त तक मनाया जाएगा। इस दौरान जिले के 77 हजार 866 बच्चों को विटामिन ए तथा 82 हजार 387 बच्चों को आयरन सिरप पिलाई जाएगी। कलेक्टर राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा विटामिन ए तथा आयरन सिरप की खुराक लेने से नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्यवय स्थापित कर शिशु संरक्षण माह का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र पैकरा ने बताया कि विटामिन ए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही निमोनिया, डायरिया, रतौंधी से बचाव तथा बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश कुर्रे ने बताया कि शिशु संरक्षण माह के दौरान जिले के समस्त उप स्वास्थ्य केन्द्रों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को 09 माह से 05 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए तथा 06 माह से 05 वर्ष के बच्चों को आयरन सिरप निर्धारित मात्रा में पिलाई जाएगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि इस दौरान बच्चों का वजन लेकर ग्रोथ मॉनिटरिंग चार्ट से अति गंभीर बच्चों का चिन्हांकन कर पोषण आहार की प्रदायगी सहित संक्रमण के उपचार हेतु पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती भी किया जाएगा। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts