Sun, 21 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

CBSE ने 12वीं बोर्ड के री-वैल्यूएशन,री-चेकिंग के परिणाम जारी किए....

पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जरूरत पड़ी तो भारत से जंग करेंगे…गहराते जल संकट से परेशान पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी

पिकनिक की खुशी मातम में बदली: वॉटरफॉल में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रील्स और रिश्तों के बीच जिंदगी का दर्दनाक अंत : पारिवारिक विवाद के बाद युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

‘फादर्स डे’ पर पिता बना हैवानः 2 साल के मासूम बेटे को पीट-पीटकर मार डाला

अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की गई जान, कई घायल, घरों में पसरा मातम

‘मानसून’ इज बैक: 2 सप्ताह बाद Monsoon फिर एक्टिव हुआ, मुंबई में जोरदार बारिश....

भारत और रूस मिलकर बनाएंगे छोटे और हाइपरसोनिक ब्रह्मोस वेरिएंट, यह कैसे साबित हो सकता है गेम-चेंजर?

कर्क राशि के जातकों को वापस मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानिए अपना राशिफल …

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : सीएम ने लगाई थी फटकार, अब एक्शन में विभाग, पत्थलगांव से कुनकुरी के बीच सड़क निर्माण का काम शुरू

Abhyuday Bharat News / Wed, May 6, 2026 / Post views : 124

Share:

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बलरामपुर में सड़क निर्माण में लापरवाही को लेकर फटकार लगाई थी। सीएम के निर्देश के बाद अब कार्रवाई तेज हो गई है।

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सख्त निर्देश के बाद पत्थलगांव से कुनकुरी के बीच सड़क के मरम्मत कार्य में तेजी आई है। सीएम ने बलरामपुर में आयोजित सरगुजा संभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान इस सड़क की खराब स्थिति और मरम्मत में हो रही देरी पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने मीटिंग में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को फटकार लगाई थी और मीटिंग रूम से बाहर जाने को कहा था।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि अधूरी सड़क के कारण आमजन को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। बारिश का मौसम देखते हुए इस मार्ग का शीघ्र सुधार अत्यंत आवश्यक है। इसके बाद विभागीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई शुरू करते हुए मरम्मत कार्य को प्राथमिकता में रखा गया है।

तत्काल काम प्रारंभ करने के निर्देश

शासन के प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी पत्र अनुसारपत्थलगांव–कुनकुरी मार्गके अपूर्ण भाग के मरम्मत हेतु पूर्व में प्रस्तुत प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। मरम्मत कार्य को जोनल एजेंसी के माध्यम से शीघ्र शुरू किया जाएगा। यदि जोनल एजेंसी उपलब्ध नहीं होती है, तो संबंधित संभागों के प्रचलित अनुबंध के अंतर्गत भी कार्य संपादित किया जा सकेगा।


मुख्यालय कुनकुरी में स्थापित करें

इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता अंबिकापुर को निर्देशित किया गया है कि वे मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक अपना मुख्यालय कुनकुरी में स्थापित करें, ताकि कार्यों की सतत निगरानी और त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न हो।

  • सीएम की नाराजगी के बाद एक्शन में विभाग

  • बलरामपुर में सीएम ने अधिकारी को लगाई थी फटकार

  • विभाग ने तत्काल प्रभाव से दिए काम के निर्देश

  • अधूरी सड़क के निर्माण का काम शुरू हुआ



लापरवाही नहीं होगी स्वीकार

मुख्यमंत्री साय ने इस कार्य को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है कि सड़क मरम्मत में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस पहल से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि बरसात के दौरान संभावित बाधाओं से भी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद तेज हुई यह कार्रवाई क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी और लंबे समय से लंबित इस सड़क सुधार कार्य को अब गति मिल रही है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts