Fri, 05 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

छत्तीसगढ़ :- रायपुर न्यूज : 'सुशासन तिहार' में सीएम साय का एक्शन ऑन द स्पॉट, शिकायत मिलने पर सहायक आयुक्त मौके पर सस्पेंड

Abhyuday Bharat News / Fri, May 22, 2026 / Post views : 57

Share:

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने 'सुशासन तिहार 2026' के दौरान कोरिया में लापरवाही सामने आने और शिकायतें मिलने पर रूख अपनाया। उन्होंने तत्काल विभाग के सहायक आयुक्त को मौके पर सख्तही सस्पेंड करने के निर्देश दिए...

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गुरुवार को सुशासन तिहार के दौरान कोरिया में अलग ही रूप देखने को मिला। सामान्यत: शांत और सहज रहने वाले साय शिकायत सुनकर एक्शन में आ गए। उन्होंने कोरिया जिले के सहायक आयुक्त सहकारी संस्थाएं को सस्पेंड कर दिया। इस कार्रवाई से अधिकारी सकते में आ गए।

'सुशासन तिहार' के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को कोरिया जिले में आयोजिस कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने विभिन्न विभागों की समीक्षा भी की और प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

समीक्षा के दौरान उनके सामने सहायक आयुक्त आयुष प्रताप सिंह के खिलाफ कार्य में लापरवाही को लेकर कई शिकायतें की गई थीं। मामले की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश देते हुए सहायक आयुक्त को सस्पेंड कर दिया।

सीएम साय ने शिक्षा व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई। परीक्षा परिणाम अपेक्षा के अनुरूप न आने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए कलेक्टर को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार अनिवार्य है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान जन चौपाल में मंत्री ने आम लोगों की समस्याएं भी सुनीं मुख्यऔर अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।

  • विष्णु देव साय ने कोरिया में 'सुशासन तिहार' के दौरान सख्त कार्रवाई की

  • लापरवाही के आरोप में सहायक आयुक्त को तत्काल सस्पेंड किया

  • पीएम आवास योजना में तेजी लाने के निर्देश दिए

  • शिक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सुधार योजना बनाने को कहा

  • जन चौपाल में लोगों की शिकायतें सुनकर त्वरित समाधान के आदेश दिए

पीएम आवास योजना में तेजी के निर्देश


मुख्यमंत्री ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंच सके।

जन चौपाल में सुनीं समस्याएं

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जन चौपाल में आम नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts