Thu, 29 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट, अंबिकापुर सबसे ठंडा, कई शहरों में कड़ाके की ठंड

Abhyuday Bharat News / Mon, Dec 8, 2025 / Post views : 316

Share:

छत्तीसगढ़ में दिसंबर शुरू होते ही लगभग सभी इलाकों में ठंड तेजी से बढ़ी है। मैनपाट में रात का पारा 4 डिग्री से नीचे चला गया है। यहां ओस की बूंदें जमकर बर्फ बनने लगी हैं। अम्बिकापुर में 4-6°C, रायपुर में 12-13°C के आस-पास न्यूनतम तापमान चल रहा है।

CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.5°C तक पहुंच गया, वहीं मैनपाट में रात के समय ओस जमकर बर्फ का रूप लेने लगी है। मौसम विभाग ने 06 दिसंबर के लिए प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में कोल्ड वेव अलर्ट (CG Cold Wave Alert) जारी किया है।CG Mini TEMPERATURE

प्रदेश के कई इलाकों में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। मैनपाट में पारा 4°C से नीचे लुढ़कने के बाद बर्फ जमने जैसी स्थिति दिखाई दी। अंबिकापुर में 4–6°C, जबकि राजधानी रायपुर में 12–13°C का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। दुर्ग में भी पारा 9–11°C तक दर्ज किया गया। इन सभी जगहों पर बीते तीन से चार दिनों में तापमान में 3–4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड का प्रभाव और तीव्र हुआ है।

उधर, गौरेला–पेंड्रा–मरवाही क्षेत्र में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पेंड्रा का न्यूनतम तापमान 7°C तक पहुंच गया है। सुबह और देर शाम के वक्त सड़कें लगभग सूनी दिखाई दे रही हैं। कड़ाके की ठंड के कारण लोग रात में घरों में दुबके रहे और कई स्थानों पर अलाव जलाकर लोग राहत तलाशते दिखे।

प्रदेश में मौसम शुष्क, लेकिन पारा तेजी से गिरा

CG MAX TEMPERATURE

पिछले 24 घंटों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। इस दौरान प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.4°C जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में बड़ा परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2–3°C की बढ़ोतरी (temperature rise) संभव है। फिर भी कई क्षेत्रों में शीतलहर के चलते ठंड प्रभावी बनी रहेगी।

रायपुर-दुर्ग में 3 डिग्री तक गिरा तापमान

राजधानी रायपुर और आसपास के जिलों में भी दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड ने अचानक जोर पकड़ा है। बीते कुछ दिनों में रायपुर और दुर्ग में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, 07 दिसंबर को रायपुर में घना कोहरा (dense fog) छाने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 13°C रहने का अनुमान है।

रायगढ़ में भी बढ़ी ठंड 

रायगढ़ जिले में भी पिछले दो दिनों में ठंड में भारी बढ़ोतरी हुई है। 5 दिसंबर तक यहां न्यूनतम तापमान 12.4°C और अधिकतम तापमान 26.7°C दर्ज किया गया। आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन के समय भी हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

सुबह के समय लोग गहरे कोहरे और ठंड के कारण घरों से देर से निकल रहे हैं। दोपहर की धूप थोड़ी राहत देती है, लेकिन शाम ढलते ही ठिठुरन फिर बढ़ जाती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में रायगढ़ में पारा 10°C तक लुढ़क सकता है, जिससे ठंड और तेज होगी।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह 

कड़ाके की सर्दी के बीच स्वास्थ्य विभाग और विशेषज्ञों ने सुबह-सुबह बाहर निकलने से बचने, गर्म कपड़े पहनने और बच्चों-बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। मौसम की यह अचानक बदलती स्थिति आने वाले दिनों में और चुनौतीपूर्ण बन सकती है, इसलिए सावधानी आवश्यक है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts