Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

: कलेक्टर ने नाली और पाईप लाईन का किया सघन निरीक्षण

Admin / Tue, Jul 9, 2024 / Post views : 253

Share:
ABN EXPRESS NEWS  बिलासपुर

कलेक्टर अवनीश शरण ने रतनपुर के डायरिया प्रभावित इलाके का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उनसे चर्चा कर जानना चाहा कि आखिर इलाका विशेष में ही डायरिया का प्रकोप क्यों हुआ। रतनपुर का महामाया वार्ड क्र 3 में डायरिया के ज्यादा मरीज मिले है। कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी भेंटकर उपचार व्यवस्था का जायजा लिया। चिकित्सकों को इनका अच्छे से इलाज करने के निर्देश दिए। फिलहाल 24 मरीजों का इलाज सामुदायिक अस्पताल में जारी है,सभी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा हैं। उन्होंने रतनपुर के सभी वार्डों के घर-घर पहुंचकर मरीजों के सर्वे करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य एवं नगरीय निकाय मिलकर सर्वे कार्य करेंगे। उन्हेांने कहा कि जरा भी डायरिया के लक्षण मिले तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराएं। निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने अस्पताल में बैठक लेकर स्वास्थ्य, राजस्व एवं नगर पालिका अधिकारी को आपसी तालमेल के साथ सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। स्थानीय तहसीलदार को सभी मरीजों के ठीक होने तक मुख्यालय नहीं छोड़ने को कहा है। उन्होंने आम नागरिकों को भी सचेत किया है। साफ पानी एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने की अपील की है। कलेक्टर ने चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि मरीज के पूरी तरह ठीक होने के बाद ही अस्पताल से छुट्टी दिया जाये। बीएमओ ने बताया कि अस्पताल में सभी तरह की दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। एक दवाई की कमी थी जिसे स्थानीय स्तर पर खरीद लिया गया है। कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान नाली एवं इससे होकर गुजरे पाईप लाईन का भी निरीक्षण किया। कुछ जगहों पर टुल्लू पम्प से पानी खिंचने वाली पाईप के लिकेज होने की जानकारी मिली। उन्होंने सभी नागरिकों से पाईप बदलने को कहा है। नगरपालिका अधिकारी को भी पाईप लाईन का अच्छी तरह परीक्षण कर जरूरत के अनुरूप बदलने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सामुदायिक अस्पताल में संचालित एनआरसी (पोषण पुनर्वास केन्द्र) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के लिए बने नाश्ते को चखकर इसकी गुणवत्ता की जांच की। यहां उपलब्ध सभी नौ बेड भरे हुए हैं। एनआरसी में बच्चों एवं उनके अभिभावकों के मनोरंजन के लिए एक टीवी खरीदने की स्वीकृति दी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष  घनश्याम रात्रे,एसडीएम युगल किशोर उर्वशा, सीएमएचओ डाॅ. प्रताप श्रीवास्तव, तहसीलदार पंकज सिंह, नगरपालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे, बीएमओ डाॅ. मिथलेश गुप्ता, डीपीएम पियूली मजूमदार, बीपीएम श्वेता सिंह सहित चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts