Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान में कलेक्टर ने दिया रात्रि भोज, जिला अस्पताल को मिला राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता सर्टिफिकेट

Admin / Sun, Sep 29, 2024 / Post views : 366

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
बिलासपुर, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने पर कलेक्टर अवनीश शरण ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मियों को अपने निवास पर आमंत्रित कर उनके सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। सिविल सर्जन से लेकर वार्ड बॉय और आया तक सभी वर्ग के कर्मचारी इसमें शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल बिलासपुर को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता    पुरस्कार (NQAS) से नवाजा गया है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला अफजाई के लिए अपने निवास पर बुलाकर सम्मानित किया। उन्होंने इस भावना को दिल में रख कर आगे भी अच्छे कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
  •    कलेक्टर ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आपके अथक परिश्रम से बिलासपुर जिले ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र (एनक्यूए), प्रसूति सुविधाओं के लिए लक्ष्य प्रमाण पत्र तथा नवजात एवं बाल रोग देखभाल के लिए मुस्कान प्रमाण पत्र जारी किए जाने पर अस्पताल प्रबंधन और पूरे स्टॉफ को बधाई देता हूं। बिलासपुर जिला चिकित्सालय में  इलाज की व्यवस्थाएं बेहतर हुई हैं। मरीजों को वहां गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही अच्छी प्रसूति सुविधाएं तथा नवजात व बाल रोगों का बेहतर उपचार मिल रहा है, इसे भारत सरकार द्वारा जारी ये तीन गुणवत्ता प्रमाण पत्र रेखांकित कर रहे हैं।  उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला अस्पताल लगातार मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा आगे भी मुहैया कराते रहेगा। जिला अस्पताल की यह टीम आगे भी अपने प्रयासों से अस्पताल सहित पूरे बिलासपुर को गौरांवित करेगी। 
  • सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि इस सफलता को प्राप्त करने में एक निरंतरता का प्रयास लगातार माननीय जिलाधीश महोदय के नेतृत्व में एवं जिला अस्पताल परिवार के सभी अधिकारी कर्मचारियांे के सहयोग से हम इस उपलब्धि को हासिल किए। आज नेशनल क्वालिटी एश्यरेंस स्टेण्डर्ड में जिला अस्पताल को मिली सफलता के लिए जिला चिकित्सालय परिवार के हर सदस्य को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।  इस सर्टिफिकेशन में प्रथम प्रयास में चौदह विभाग को प्रमाणीकरण के लिए एप्लाई किया था तथा इन सभी विभागों के निर्धारित मापदण्डों के अंतर्गत मरीजों को गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सकीय सेवा तथा स्वस्थ वातावरण एवं राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित मापदण्डों के तहत चिकित्सकीय सेवाएं देने में हम आगे भी अपना प्रयास जारी रखेंगे। एनक्वास सर्टिफिकेशन के माध्ययम से हमारी संस्था को केन्द्र सरकार से आर्थिक सहायता, अस्पताल उन्नयन तथा मरीजों के हित में बेहतर चिकित्सकीय सुविधा प्रदाय करने की दिशा में हम आगे और अपना प्रयास जारी रखने में कामयाब होंगे।
 
  •  उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में एनएचएमआरसी की टीम ने 5 अगस्त से लेकर 7 अगस्त तक मूल्यांकन कार्य किया था। इसमें एनक्यूएएस के लिए आठ विभागों (दुर्घटना एवं आपातकाल, ब्लड बैंक, आईपीडी, लेबोरेट्री, ओपीडी, मैटर्निटी वार्ड, फार्मेटी एवं जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) का आंकलन किया गया था। आंकलन में बिलासपुर जिला अस्पताल का ओवरआल स्कोर 84.45 फीसदी रहा जिसके आधार पर अस्पताल को एनक्यूएएस क्वालिटी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। इसके साथ ही लक्ष्य योजना के अंतर्गत मैटर्निटी ओटी एवं लेबर रूम का आंकलन किया गया था तथा मुस्कान योजना के अंतर्गत पीडियाट्रिक ओपीडी, एसएनसीयू, पेडियाट्रिक वार्ड एवं एनआरसी का आंकलन किया गया था। इन दोनों योजनाओं के अंतर्गत भी जिला अस्पताल बिलासपुर को क्वालिटी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts