Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

: कलेक्टर ने किया सिम्स अस्पताल का निरीक्षण, मरीज के परिजनों के लिए टीवी लगाने दिए निर्देश

Admin / Fri, Aug 23, 2024 / Post views : 215

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 बिलासपुर, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सिम्स अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर मिल रहे इलाज,भोजन एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। मरीजों के परिजनों के मनोरंजन के लिए कीचन शेड में एक टीव्ही लगाने के निर्देश दिए। कीचन शेड के ही एक कोने में छोटी सी चाय-बिस्किट की दुकान भी लगाने को कहा ताकि उन्हें बार-बार बाहर जाने की जरूरत न पड़े। उन्होंने अस्पताल में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का भी अवलोकन कर अधिकारियों को समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा है। कलेक्टर  शरण ने आज सवेरे लगभग 1 घण्टे तक सिम्स अस्पताल की विभिन्न वार्डों का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में एक जगह पर हो रहे जल जमाव की समस्या को दूर करने पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए। पंजीयन काउन्टर पहुंचकर व्यवस्था का अवलोकन किया। बड़ी संख्या में मौसमी बीमारियों का इलाज कराने इन दिनों मरीज सिम्स पहुँच रहे हैं। स्वाईन फ्लू, मलेरिया एवं डायरिया के ताजा हालात की जानकारी ली। उन्होंने स्वाईन फ्लू बीमारी की जानकारी देने के लिए डेडिकेटेड कॉल सेन्टर स्थापित कर नम्बर सार्वजनिक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि दिन में कम से कम तीन बार सभी टॉयलेट की साफ-सफाई किया जाये। शरण ने पंजीयन कक्ष में ऊपर निर्मित नये वार्ड में एसी एवं एक्जॉस्ट की व्यवस्था दो दिन में करने के निर्देश दिए। फिलहाल यहां त्वचा, रजित एवं कुष्ठ रोग की ओपीडी संचालित की जा रही है। उन्हांेने लिफ्ट, व्हील चेयर एवं स्ट्रेचर की भी समीक्षा की। बताया गया कि मरीजों के आने-जाने के लिए अस्पताल में छह लिफ्ट स्थापित हैं, जिनमें 4 चालू हालत में हैं। अन्य दो बिगड़े लिफ्ट को दो सप्ताह में चालू करने को कहा है। उन्होंने लेबर वार्ड का भी निरीक्षण किया। जच्चा-बच्चा के सेहत एवं भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके नायक, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित विभागीय अधिकारी इस दौरान उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts