Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

: कलेक्टर ने ओल्ड कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर का किया निरीक्षण दुकानों को व्यवस्थित करने निगम को दिए निर्देश

Admin / Sat, Jul 20, 2024 / Post views : 218

Share:
  ABN EXPRESS NEWS बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने आज ओल्ड कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीयन कार्यालय पार्श्व में बेतरतीब रूप से संचालित दुकानों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। निगम द्वारा परिसर में खाली पड़े जमीन पर इन्हें व्यवस्थित किया जायेगा। प्लेटफार्म बनाकर उस पर दुकान बनाए जाएंगे। बिल्डिंग परिसर में सड़क के बीच स्थित विद्युत खम्भों को शिफ्टिंग करने और परिसर में सीसी रोड बनाने को कहा है। महिला एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग मूत्रालय भी बनाने के निर्देश दिए। संचालित दुकानदारों को सड़कों पर रखे डिस्पले बोर्ड हटाने को कहा है। व्यवस्थापन के लिए जरूरी निर्माण कार्य हो जाने पर प्रवेश द्वार पर वाहनों की रोक के लिए बैरियर भी लगाया जायेगा ताकि अंदर में अव्यवस्था न फैले। उन सभी को नजदीक स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में वाहन खड़े करना होगा। कलेक्टर ने इस अवसर पर टाऊन हॉल के एक हिस्से में बन रहे जिला पुरातत्व संग्रहालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने 15 अगस्त तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बन जाने से पुरातात्विक महत्व की मूर्तियों को व्यवस्थित रूप से रखा जा सकेगा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना, एसडीएम पीयूष तिवारी, नजूल अधिकारी एसएस दुबे, सहायक आयुक्त सीएल जायसवाल, नजूल तहसीलदार शिल्पा भगत सहित नगर निगम के इंजीनियर एवं जोनल अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts