Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

: कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

Admin / Mon, Jul 8, 2024 / Post views : 254

Share:
अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
ABN EXPRESS NEWS बिलासपुर- कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं सहित अन्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने इत्मीनान से सभी के आवेदन लिए और इनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
साप्ताहिक जनदर्शन में जोंकी निवासी मनहरण साहू ने वृद्धावस्था पेंशन राशि दिलाने की मांग की। शहर के गीतांजली सिटी के निवासियों ने कलेक्टर के समक्ष कॉलोनी में बरसात के पानी की निकासी एवं साफ-सफाई न होने की शिकायत की। कलेक्टर ने मामले को नगर निगम को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। श्रीमती जलदेवी निषाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की। श्रीमती जलदेवी ने बताया कि वह रोजी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। आवास नहीं होने के कारण बहुत ही कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को उनका पत्र भेजकर मामले का परीक्षण करने कहा। ग्राम महमंद के ग्रामीणों ने सामूहिक आवेदन देते हुए ग्राम में मूलभूत सुविधाओं की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गावं में अच्छी सड़क, बिजली खंबा, नाली व कचरा पेटी नहीं होने की वजह से उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच द्वारा भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कलेक्टर ने इस मामले को सीईओ जनपद पंचायत मस्तुरी को सौंपते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सोनसरी के सरपंच एवं ग्रामीणों ने बारिश के दिनों में पानी जमाव की समस्या को लेकर कलेक्टर के समक्ष आवेदन दिया। मानिकचौरी निवासी रम्हउ ने ऑनलाईन रिकार्ड दुरूस्ती के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने इस संबंध में एसडीएम को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत साल्हेकापा के सरपंच एवं ग्रामीणों ने सामूहिक आवेदन देकर ग्राम निपनिया को ग्राम मौहाकापा में जोड़ने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को मामले को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts