Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: सड़क मरम्मत के कामों को पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द करें पूरा: कलेक्टर

Admin / Mon, Oct 21, 2024 / Post views : 244

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
मनरेगा में बेहतर काम करने पर अधिकारियों को किया सम्मानित
टीएल बैठक में की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा
बिलासपुर, - कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा में सामाजिक अंकेक्षण में बेहतर काम करने पर सभी एसडीएम को सम्मानित किया। उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत अधिकारी-कर्मचारियों को उल्लास शपथ दिलाई। कलेक्टर ने सड़क मरम्मत के कार्याे को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान, सहायक कलेक्टर  तन्मय खन्ना, एडीएम  आर.ए. कुरूवंशी,  शिव कुमार बनर्जी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे। 
   कलेक्टर ने जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कहा कि बारिश खत्म हो चुकी है अब सड़क मरम्मत का काम तेजी से करते हुए इन्हें जल्द पूरा करें। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी विस्तार से कार्ययोजना बनाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए। आयुष्मान कार्ड बनाने में ग्राम सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए भी जिम्मेदारी तय करने कहा। बैठक में कलेक्टर ने लंबित एक-एक प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सीएम जनदर्शन से प्राप्त शिकायतों का निराकरण भी प्राथमिकता से करने कहा। कलेक्टर ने कहा की लखपति दीदियों द्वारा कई प्रकार की सामग्रियों का उत्पादन किया जा रहा है। सभी अधिकारी अपने कार्यालयों, स्कूल एवं हॉस्टलों में उपयोग के लिए जरूरत की चीजे इन्हीं दीदियों से खरीदना सुनिश्चित करें। 
         कलेक्टर ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों एवं उनके समाधान की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने पशु कल्याण समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की अन्य योजनाओं में भी प्रगति की समीक्षा की।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts