Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

: कलेक्ट्रेट के ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या, 3 लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम, फैली सनसनी

Admin / Mon, Sep 23, 2024 / Post views : 216

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 रायपुर में आज सुबह-सुबह एक युवक की दिनदहाड़े मर्डर हो गया। तेलीबांधा तलाब के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है… CG Murder : राजधानी के मरीन ड्राइव के पास आज सुबह अंबिकापुर कलेक्ट्रेट के ड्राइवर की चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि युवक शासकीय कार्य के चलते अधिकारी को लेकर रायपुर आया था। वहीं आज सुबह 3 अज्ञात लुटेरों ने उसकी हत्या कर दी।

CG Murder: शासकीय काम से आया था रायपुर

CG Murder: जानकारी के अनुसार अंबिकापुर निवासी ईश्वर राजवाड़े कलेक्ट्रेट में ड्राइवर है। वहीं शासकीय काम के चलते रायपुर आया हुआ था। वह आज सुबह टहलने के लिए मरीन ड्राइव पहुंचा हुआ था। इस दौरान तीन अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उसे रोककर लूट पाट की। मोबाइल लूटने को लेकर ईश्वर का विवाद हो गया।

Raipur Murder: खून से सनी लाश देख सन्न रह गए लोग

जिसके बाद बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी, वहीं वारदात के बाद लुटेरे फरार हो गए। सुबह-सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोग युवक को खून से लथपथ देख सन्न रह गए। पुलिस को सूचना देने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। तेलीबांधा पुलिस अज्ञात आरोपियों के ​खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई।
मरीन ड्राइव में युवक की हत्या को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार पर आरोप लगाया है। सोशल मीडिया में कहा कि सुबह-सुबह तेलीबांधा तालाब(मरीन ड्राइव) में मर्डर हुआ। इस निर्लज्ज सरकार को विज्ञापन जारी करके कह देना चाहिए कि नागरिक अपनी सुरक्षा स्वयं करें।
यह कहने में अब किसी को संकोच नहीं होना चाहिए कि इस सरकार में छत्तीसगढ़ अब तक के सबसे भयावह दौर से गुजर रहा है। सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक करने निकले अंबिकापुर कलेक्ट्रेट के ड्राइवर की शहर के बीचों बीच, जहां सुबह बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक पर आते हैं, वहां चाकू मारकर हत्या कर दी जाती है और तीनों हत्यारे भाग जाते हैं। फिर से सरकार लीपा-पोती की कोशिश करेगी, एक दो तबादले होंगे और शांत हो जाएगी। हमने पहले भी कहा है कि डिब्बे बदलने से कुछ नहीं होगा, खराबी इंजन में है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts