Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

कोरबा न्यूज़ : शोक: वेदांता के संस्थापक अनिल अग्रवाल के पुत्र का निधन,शोक की लहर

Abhyuday Bharat News / Fri, Jan 9, 2026 / Post views : 176

Share:

मुंबई/न्यूयॉर्क। वेदांता रिसोर्सेज के संस्थापक और दिग्गज उद्योगपति अनिल अग्रवाल के पुत्र अग्निवेश अग्रवाल (49) का न्यूयॉर्क में बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया।

इस दु:खद समाचार की जानकारी स्वयं अनिल अग्रवाल ने एक अत्यंत भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। उन्होंने अपने बेटे को खोने के दर्द को शब्दों में पिरोते हुए लिखा, “आज मेरे जीवन का सबसे दर्दनाक दिन है। एक बाप के कंधे पर बेटे की अर्थी जाए, इससे बुरा और क्या हो सकता है।”

 हादसे के बाद कार्डियक अरेस्ट बना कारण

जानकारी के अनुसार, अग्निवेश अमेरिका में अपने दोस्त के साथ स्कीइंग (skiing) के लिए गए थे, जहाँ एक दुर्घटना का शिकार हो गए। न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और डॉक्टरों को सुधार की उम्मीद थी। अनिल अग्रवाल ने बताया कि सब ठीक लग रहा था, लेकिन अचानक कार्डियक अरेस्ट ने उनके बेटे को उनसे हमेशा के लिए छीन लिया।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे अग्निवेश

3 जून 1976 को पटना के एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे अग्निवेश की यादों को ताजा करते हुए पिता ने उन्हें अपनी ‘शान’ बताया। मेयो कॉलेज, अजमेर से शिक्षित अग्निवेश न केवल एक सफल उद्यमी थे (जिन्होंने ‘फुजैराह गोल्ड’ और ‘हिंदुस्तान जिंक’ के चेयरमैन के रूप में पहचान बनाई), बल्कि वे एक बॉक्सिंग चैंपियन, घुड़सवार और बेहतरीन संगीतकार भी थे।

 बेटे के सपनों को पूरा करने का संकल्प

दु:ख की इस घड़ी में भी अनिल अग्रवाल ने समाज सेवा के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने लिखा:

“मैंने अग्नि से वादा किया था कि धन का 75% हिस्सा समाज कल्याण में लगाएंगे। आज उस वादे को फिर दोहराता हूँ। अब और सादगी से जीवन जीऊंगा और देश को आत्मनिर्भर बनाने के अग्नि के सपने को पूरा करने में अपनी जिंदगी लगा दूंगा।”

 वेदांता में काम करनेवाला हर युवा मेरे लिए अग्निवेश
उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वेदांता में काम करने वाला हर युवा उनके लिए अग्निवेश की तरह ही है। अग्निवेश अपने पीछे पत्नी, बच्चों और शोक संतप्त माता-पिता को छोड़ गए हैं। इस खबर के बाद औद्योगिक जगत और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts