Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : बोरी में बंद कर कुएं में फेंका शव, 25 दिन बाद बाहर आई लाश, बिना किसी पहचान के आरोपी को खोज रही महासमुंद पुलिस

Abhyuday Bharat News / Fri, Apr 10, 2026 / Post views : 113

Share:

महासमुंद जिले में एक युवक की लाश मिली है। उसका शव 20 से 25 दिन पुराना बताया जा रहा है। लभरा खुर्द गांव के सरपंच ने पुलिस को दी थी जानकारी।

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में इन दिनों अपराध दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। यहां से आए दिन हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला महासमुंद कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत लभरा खुर्द में सामने आया है। जहां गुरुवार एक कुएं में बोरी में बंद युवक की लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।


जंगल के पास से आ रही थी बदबू

घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत सब स्टेशन के पीछे स्थित बडे झाड़ के जंगल के पास बदबू आ रही थी। ग्रामीणों की शिकायत पर सरपंच ने गांव के कोटवार को बदबू की वजह देखने के लिए जंगल की ओर भेजा। कोटवार ने मौके पर पहुंचकर आसपास देखा तो सितली नाला नहर से लगे पंप हाउस के कुएं में एक बोरी में कुछ डूबा हुआ दिखाई दिया। उक्त बोरी को जब देखा गया तो उसमें अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली।

सरपंच ने पुलिस को दी सूचना

मामले की सूचना कोटवार ने सरपंच और पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। बोरी को जब निकालकर देखा गया तो शव की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया था और शव को बोरी में भरकर पत्थरों से बांधकर कुएं में फेंक दिया गया था।

  • लभरा खुर्द गांव में मिली एक युवक की लाश

  • बोरी में बंद कर कुएं में फेंका गया था शव

  • पुलिस के अनुसार, 20 से 25 दिन पुराना है केस

  • पुलिस को आशंका हत्या के बाद भेजा गया है शव

हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है

पुलिस के मुताबिक मृत युवक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है और लाश लगभग 25 से 30 दिन पुरानी है। शव पूरी तरह से सड़ गई थी। शव किस युवक की है, उसकी मौत कब व कैसे और किसके द्वारा की गई है, अब यह जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टयता हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, इसलिए पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच में जुट गई है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts