Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

छत्तीसगढ़ :- बिलासपुर न्यूज : बिलासपुर के रिसार्ट में पक रहा था हिरण का मांस, वन विभाग की टीम के छापे में मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार....

Abhyuday Bharat News / Sun, Mar 29, 2026 / Post views : 119

Share:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने रिसार्ट के मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हिरण की मांस है या नहीं इसके लिए सैंपल भेजा गया है।

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हिरण के शिकार का मामला सामने आया है। पर्यटन मंडल के रिसार्ट में हिरण के शिकार के बाद उसका मीट बनाया गया था। वन विभाग की टीम ने रिसार्ट में छापेमारी कर हिरण के पके मीट बरामद किए है। इसके साथ ही रिसार्ट के मैनेजर समेत 4 कर्मचारियों को मौके से गिरफ्तार किया है।

मामला मामला कोटा क्षेत्र के बेलगहना स्थित कुरदर के एथनिक रिसार्ट का है। टीम को सूचना मिली थी की बेलगहना वन परिक्षेत्र के कुरदर स्थित प्राइवेट रिसार्ट में हिरण के शिकार के बाद उसका मांस पकाया जा रहा था। जिसके बाद अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने छापेमारी करते हुए किचन में पहुंची। जहां हिरण के मांस को पकाया जा रहा था । 

पर्यटन मंडल द्वारा संचालित होता है रिसार्ट

शुरुआती जांच में सामने आया है कि एथनिक रिसार्ट का संचालन पर्यटन मंडल के द्वारा किया जाता है। इस रिसॉर्ट में 8 से 10 कर्मचारी काम करते हैं। हिरण के मांस का मीट रिसार्ट के मैनेजर और कर्मचारियों के लिए बनाया जा रहा था। टीम ने छापेमारी करते हुए कुक रामकुमार टोप्पो, रिसॉर्ट के मैनेजर रजनीश सिंह समेत दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि सभी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।


खास बातें

  • पर्यटन मंडल द्वारा संचालित था रिसार्ट

  • रिसार्ट में मैनेजर के लिए पक रहा था मीट

  • वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर पकड़ा

  • जांच के लिए जबलपुर भेजा गया मांस का सैंपल

  • मुखबिर की सूचना पर वन विभाग का छापा

मैनेजर ने कहा मांस की जानकारी नहीं

वन विभाग के अधिकारियों की पूछताछ में रिसार्ट के मैनेजर रजनीश सिंह ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं कि किचन में जो मांस पकाया जा रहा था वह किस जानवर का है। उन्होंने कहा कि कुक को पता होगा कि मांस किसका है। वहीं, कुक ने कहा कि गांव के एक बैगा ने उसे मांस लाकर दिया था जिस कारण से उसे भी जानकारी नहीं है कि यह मांस किसका है।

जांच के लिए भेजा गया सैंपल

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किचन से जब्त मांस की जांच के लिए उसके सैंपल को जबलपुर लैब भेजा जाएगा। हिरण का मांस होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts