Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

: विकसित भारत : मोदी जी की संकल्पना पर आधारित विकासशील भारत छायाचित्र प्रदर्शनी का विधायक श्री दीपेश साहू ने किया शुभारंभ

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 मासिक पत्रिका जनमन सहित योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित सामग्री का किया गया नि:शुल्कवितरण बेमेतरा - आज जनसंपर्क विभाग द्वारा विकसित भारत : मोदी जी की संकल्पना पर आधारित विकासशील भारत छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित की गयी है। प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक बेमेतरा दीपेश साहू ने किया। कलेक्टर  कलेक्टर रणबीर शर्मा ने प्रदर्शनी के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी  राजेंद्र शर्मा, ज़िला प्रशासन के ज़िला अधिकारी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि, कलेक्टर जनदर्शन में आये लोगों सहित स्कूली बच्चों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। * अतिथियों का स्वागत सहायक संचालक जनसंपर्क  शशिरत्न पाराशर ने किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीते बचपन के दिनों और उनके किए गए काम। के साथ सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों के बारे में रंगीन छायाचित्र और स्लोगन के ज़रिए बखूबी दर्शाया गया है। प्रदर्शनी का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया है। प्रदर्शनी को अधिकारी-कर्मचारी गणमान्य नागरिक, कामकाज के सिलसिले में कलेक्ट्रेट आने वाले व्यक्ति के साथ स्कूली बच्चों में इसे लेकर ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री  मोदी के बीते बचपन, साहसिक काम, कर्म के प्रति उनका समर्पण,उनकी पाठशाला और उनकी माँ की तस्वीर बच्चों को लुभा रही है । विधायक दीपेश साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है।आज से स्वच्छता ही सेवा अभियान की भी शुरुआत हुई है जो आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने लोगों से आपने आसपास,घर-द्वार के साथ सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता बनाये रखने का आह्वान किया  प्रदर्शनी स्थल पर नि:शुल्क जनसम्पर्क विभाग की मासिक पत्रिका जनमन का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। प्रदर्शनी नि:शुल्क है। आज प्रदर्शनी को देखने ज़िला मुख्यालय स्थित सरकारी, ग़ैर सरकारी स्कूल के कक्षा 9 वीं और 11 वीं के जवाहर नवोदय विद्यालय,एलॉन्स पब्लिक स्कूल,कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मध्यम विद्यालय और एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा के कक्षा 9 वी एवं 11वी के छात्र-छात्राओं भी दिलचस्पी दिखायी। स्कूल के बच्चों कपिल, रेखा,वंदना कमल ने कहा कि प्रधानमंत्री का बचपन में मगरमच्छों से भरे तालाब को तैरकर पार किया,उसी तालाब में उन्होंने एक मगरमच्छ के बच्चे को बचाया और उसे पकड़कर घर भी ले आए, जिसे बाद में माँ के समझाने पर वापस भी छोड़ आए। यह जानकर अच्छा लगा । उनकी दयाशीलता प्रकट करती है। उनके युवा अवस्था के कामों से हम अभी तक अनजान थे । प्रदर्शनी के माध्यम से किए कामों की जानकारी मिली । समाचार संकलन - अनिल बघेल छतीसगढ़     

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts