Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

CHHATISAGARH : Raipur : DGP-IGP Conference Raipur: रायपुर में DGP-IGP कॉन्फ्रेंस आज से.. PM मोदी भी होंगे शामिल

Abhyuday Bharat News / Fri, Nov 28, 2025 / Post views : 254

Share:

DGP-IGP Conference Raipur: रायपुर में DGP-IGP कॉन्फ्रेंस आज से.. PM मोदी भी होंगे शामिल, क्या देश की सुरक्षा रणनीति में होने वाला है बड़ा बदलाव? जानें कॉन्फ्रेंस के बारे में सब कुछ ...... छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित DGP–IGP सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 नवंबर को शामिल होंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, NSA अजीत डोभाल और देशभर की सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे। DGP-IGP Conference Raipur: रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज यानी 28 से 30 नवंबर तक डीजीपी-आइजी सम्मेलन होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 नवंबर को शामिल होंगे। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। पीएम मोदी आज शाम रायपुर पहुंचेंगे। शाह सुबह से ही बैठक में शामिल होंगे। इसमें अब तक प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। PM मोदी आज शाम रायपुर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम रायपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर राजधानी में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री, वरिष्ठ मंत्रीगण तथा शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की अगवानी करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक हलकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। ये कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय सुरक्षा, आंतरिक चुनौतियों और कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा के लिए जानी जाती है। इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुख, केंद्रीय सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारी और खुफिया एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री रणनीतिक दिशा, नवाचार आधारित पुलिसिंग और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन देंगे। नए स्पीकर हाउस M - 1 में करेंगे रात्री विश्राम DGP-IGP Conference Raipur: रायपुर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी नए स्पीकर हाउस M-1 में रात्रि विश्राम करेंगे। इस स्थान को उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। प्रशासन ने यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। पीएम मोदी शनिवार सुबह 8:30 बजे DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इस सत्र में वो पुलिस सुधार, माओवादी हिंसा पर कड़े कदम और भविष्य की सुरक्षा रणनीति पर अहम दिशा-निर्देश देंगे। इस कार्यक्रम में विकसित भारत की राष्ट्रीय अवधारणा के अनुरूप सुरक्षित भारत के निर्माण हेतु एक दूरदर्शी रोडमैप की रूपरेखा को अंतिम स्वरूप जैसे मुद्दों पर बात की जाएगी। सम्मेलन के अंतिम दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी उत्कृष्ट एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करेंगे। इस महत्त्वपूर्ण सम्मेलन में सभी राज्यों के गृह मंत्री, राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक तथा केंद्रीय पुलिस संगठनों के शीर्ष अधिकारी सम्मिलित होंगे। छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने व देखने के लिए :- ईमेल :- abhyudaybharatexpressnewslive@gmail.com ABN EXPRESS NEWS 24x7 चैनल को follow & sabscribe कर चैनल अपना स्नेह दें

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts