Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

रिटायरमेंट से एक दिन पहले सरकारी शिक्षक बर्खास्त, 34 साल बाद फर्जी दस्तावेजों का खुलासा

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : रायपुर में गंदे पानी का संकट: गायत्री नगर सहित कई इलाकों में नलों से आ रहा बदबूदार पानी, निगम की लापरवाही उजागर...

Abhyuday Bharat News / Sun, Jan 4, 2026 / Post views : 176

Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में जहां एक ओर लाखों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से बाहर होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजधानी के कई इलाकों में गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इंदौर में गंदे पानी से बच्चों की मौत की घटना के बाद भी रायपुर नगर निगम सबक लेता नजर नहीं आ रहा है

NAVAL SAINGH

इन इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी:

स्थानीय लोगों के मुताबिक राजधानी की सेल्स टैक्स कॉलोनी, गायत्री नगर, पिंक सिटी, स्टील सिटी जैसे पॉश और घनी आबादी वाले इलाकों में पिछले एक महीने से बदबूदार और काला पानी नलों से आ रहा है। कई घरों में पानी की हालत नाली के पानी जैसी बताई जा रही है।

बच्चे बीमार, परिवारों पर बढ़ा आर्थिक बोझ:

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि गंदा पानी पीने से कई बच्चे बीमार पड़े, कुछ बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, घरों के वॉटर फिल्टर दो-दो बार बदलने पड़े इसके साथ ही कई परिवार मजबूरी में रोजाना 250 से 300 रुपये खर्च कर पानी के कंटेनर खरीद रहे हैं, जिससे महीने का खर्च 8 से 10 हजार रुपये तक पहुंच गया है।

“पानी में मरी मछली जैसी बदबू”-महिलाओं का दर्द

पिंक सिटी और गायत्री नगर की महिलाओं का कहना है कि नलों से आने वाले पानी में मरी हुई मछली जैसी बदबू आती है। पानी उबालकर पीना पड़ रहा है। नहाने तक के लिए कंटेनर का पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है।

जोन विवाद बना बहाना, समस्या जस की तस:

स्थानीय लोगों के अनुसार पानी की टंकी जोन-9 में और प्रभावित इलाके जोन-3 में होने की वजह से निगम के भीतर समन्वय की कमी सामने आ रही है। हालांकि निगम अधिकारियों ने गंदा पानी आने की बात स्वीकार की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

लोगों का सवाल: क्या मौत के बाद ही जागेगा निगम 

इंदौर जैसी दर्दनाक घटना के बाद भी अगर समय रहते सुधार नहीं हुआ तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। इलाके के लोगों का सीधा सवाल है, 'क्या रायपुर नगर निगम किसी की जान जाने के बाद ही गंभीर होगा।'


Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts