Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: ED डर दिखा कर रिटायर्ड अफसर से 54 लाख रुपये की ठगी ...

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 बिलासपुर में एक रिटायर्ड अधिकारी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सुप्रीम कोर्ट की धमकी देकर उनसे 54 लाख रुपये ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस की साइबर सेल टीम मामले की जांच के बाद आरोपियों की तलाश में जुट गई है. दरअसल, रिटायर्ड अधिकारी जय सिंह चंदेल को ठगने के लिए शातिर अपराधियों ने जाल बुना. ठगों ने सबसे पहले उनको एक महीने पहले अज्ञात मोबाइल नम्बर से फोन किया. इसके बाद कॉलर ने उनके पोर्न एक्टिविटी में शामिल होने की बात कही. कॉलर ने कहा कि पूर्व अधिकारी ने एक पोर्न वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किया है. इसके साथ ही शातिर ठग ने एक फर्जी एफआईआर की एक कॉपी भी रिटायर्ड अधिकारी को भेज दी. ईडी की जांच का दिखाया डर इसके बाद उसी दिन शाम को जय सिंह के मोबाइल पर एक और अज्ञात नंबर से कॉल आया.कॉलर ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी विनायक बावर बताकर.उसने कहा कि एक व्यक्ति के घर से 274 एटीएम बरामद हुए हैं, जिनमें से एक एटीएम कार्ड उनका है. ठग ने यह कहते हुए फोन काट दिया कि ईडी की जांच में मामला साफ हो जाएगा. इन दोनों फोन कॉल्स से जय सिंह चंदेल बुरी तरह डर गए और वह इस विषय पर गंभीरता से सोचने लगे. इसी बीच 2 जुलाई को उन्हें फोन कर कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट में केस रजिस्टर्ड हो चुका है.अब उनके बैंक के लेनदेन की जांच की जाएगी. ईडी और सुप्रीम कोर्ट का फर्जी आदेश दिखा कर ठगों ने अपने बैंक खाते में रिटायर्ड अधिकारी से 14 लाख 30 हजार रुपए जमा करा लिए. इसके बाद म्यूचुअल फंड की जांच के नाम पर 35 लाख रुपये और जमा करा लिए गए. इसके बाद ठगों ने जांच पूरी होने की बात कहते हुए 10 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट करने की मांग की. इस पर रिटायर्ड अधिकारी ने कहा कि उनके पास सिर्फ पांच लाख रुपये हैं. दबाव बनाने पर उन्होंने पांच लाख रुपये भी ठगों के बैंक खाते में जमा करा दिए. फिर आरोपियों ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया. इसके बाद रिटायर्ड अधिकारी थाने पहुंचे और आपबीती सुना कर ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts