Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : विधानसभा में शिक्षा मंत्री घिरे, स्कूल युक्तियुक्तकरण और अतिथि शिक्षकों के मुद्दे पर हंगामा...

Abhyuday Bharat News / Wed, Mar 18, 2026 / Post views : 126

Share:

रायपुर: विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को स्कूलों के युक्तियुक्तकरण, अतिथि शिक्षकों की भर्ती, वेतन और नियमितीकरण को लेकर जोरदार बहस हुई। इस दौरान शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को न केवल विपक्ष बल्कि सत्ता पक्ष के विधायकों के सवालों का भी सामना करना पड़ा। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया।

 

सत्ता पक्ष के विधायक सुनील सोनी, राजेश मूणत और रोहित साहू ने भी स्कूलों के युक्तियुक्तकरण को लेकर मंत्री को घेरा। राजेश मूणत ने कहा कि युक्तियुक्तकरण के बाद स्कूलों की स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें खुद स्कूलों के लिए दरी खरीदनी पड़ी और शिकायत के बावजूद अधिकारी जांच करने नहीं पहुंचे।

 

इस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जांच कराने का आश्वासन दिया। वहीं, आसंदी ने मंत्री को 30 मार्च तक सभी स्कूलों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

विधायक सुनील सोनी ने यह भी सवाल उठाया कि युक्तियुक्तकरण के बाद खाली हुए स्कूल भवनों का उपयोग कैसे किया जा रहा है। इसके जवाब में शिक्षा मंत्री ने बताया कि पिछले एक वर्ष में प्रदेश में 10,538 शालाओं का युक्तियुक्तकरण किया गया है। इनमें से 10,372 भवनों का उपयोग किया जा चुका है, जबकि 166 भवन अभी भी उपयोग में नहीं लाए गए हैं।

 

मंत्री ने आगे कहा कि खाली भवनों का उपयोग स्मार्ट स्कूल और लैब बनाने के लिए किया जाएगा।

 

इस मुद्दे पर सदन में लगातार हंगामे की स्थिति बनी रही, जिससे शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts