Fri, 05 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

छत्तीसगढ़ :- रायपुर न्यूज : रायपुर एयरपोर्ट पर लाइट ठीक कर रहे बिजली मिस्त्री को आया चक्कर, 30 फीट की ऊंचाई से गिरते ही मौत

Abhyuday Bharat News / Fri, May 22, 2026 / Post views : 62

Share:

रायपुर एयरपोर्ट पर लाइट की मरम्मत के दौरान एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई है। एयरपोर्ट ऑथरिटी की तरफ से कहा गया है कि मेटेंनेंस के दौरान उसे चक्कर आ गया और नीचे गिर गया।

Electrician Fell At Raipur Airport

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर गुरुवार को ‘फॉल्स सीलिंग’ के नीचे लाइट की मरम्मत के दौरान गिरने से एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। घटना 11 बजे की है। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया है। हवाई अड्डा प्राधिकरण ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण अचानक चक्कर आने और बेहोश होने के बाद इलेक्ट्रीशियन नीचे गिर गया

लाइट की मरम्मत कर रहा था इलेक्ट्रिशियन


रायपुर पुलिसके एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान कुबेर चंद साहू (28) के रूप में हुई है। वह हवाई अड्डे की पहली मंजिल पर बोर्डिंग गेट संख्या सात और आठ के पास ‘फॉल्स सीलिंग’ के नीचे लाइट की मरम्मत कर रहा था, तभी वह करीब 30 फुट की ऊंचाई से गिर गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि साहू के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसे हवाई अड्डे की एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


चक्कर आने की वजह से हुआ हादसा


पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।रायपुर हवाई अड्डा प्राधिकरणने एक बयान में कहा कि सुरक्षा होल्ड क्षेत्र (एसएचए) की पहली मंजिल पर मरम्मत कार्य के दौरान संविदा पर कार्यरत विद्युत कर्मी साहू को अत्यधिक गर्मी के कारण अचानक चक्कर आया और वह बेहोश हो गया, जिसके बाद वह ‘फॉल्स सीलिंग’ की ऊंचाई से नीचे गिर गया।


डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया


बयान में कहा गया कि हवाई अड्डा प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल कर्मी को प्राथमिक उपचार देने के बाद हवाई अड्डा प्रबंधन द्वारा निकटतम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राधिकरण ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों को दे दी गई है तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हवाई अड्डा प्रबंधन घटना के कारणों की जांच कर रहा है। संबंधित ठेका एजेंसी के समन्वय से मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता और सहयोग प्रदान किया जा रहा है। एयरपोर्ट ऑथरिटी

परिजनों के अनुसार, साहू पिछले पांच-छह महीनों से ठेका एजेंसी के तहत हवाई अड्डे पर इलेक्ट्रीशियन (बिजली मिस्त्री) के रूप में कार्यरत था। परिजनों को पीएम के बाद शव सौंप दिया गया है। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts