Sun, 07 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

: कोण्डागांव : अग्निवीर भर्ती हेतु युवाओं को शारीरिक दक्षता के लिए जिले में व्यापक प्रशिक्षण

Admin / Thu, Oct 24, 2024 / Post views : 180

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 जिले में युवाओं के कौशल को निखारने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिला रोजगार अधिकारी ने विकास नगर मैदान में शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं के बीच पहुंचकर आगामी सेना भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आगामी 29 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक होने वाली अग्निवीर वायुसेना सीधी भर्ती के साथ-साथ दिसंबर 2024 में रायगढ़ में आयोजित होने वाली अग्निवीर थलसेना भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए युवाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केंद्र कोण्डागांव द्वारा 10 सितंबर से अग्निवीर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवाओं को शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को अधिक परिश्रम करने व अपने शारीरिक कौशल को निखारने हेतु प्रोत्साहित किया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप प्रदेश में रोजगार और शिक्षा के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य शासन के इस प्रयास से बस्तर संभाग के दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को भी अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अग्निवीर जैसी भर्ती प्रक्रियाओं में युवाओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे राज्य के युवाओं का देश की सेवा का सपना पूरा हो सके और राष्ट्र हित में अपना योगदान दे सकें।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts