Thu, 11 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

अंकों का डर : गणित-भय, आत्मविश्वास और बच्चों का भविष्य

LPG सिलेंडर पर सख्त हुई सरकार, PNG अपनाने पर जोर, सिलेंडर सरेंडर करने को मिल सकता है नोटिस

दावे 'विश्वगुरु' के, मगर देश में एक परीक्षा ईमानदारी से नहीं करवा सकते; राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

जॉर्जिया से भारत लाया जा रहा खूंखार गैंगस्टर, विदेश में बैठकर चला रहा था रंगदारी और सुपारी का नेटवर्क

मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ शिकायत दर्जः राज्यसभा चुनाव में चुनावी हलफनामे में करोड़ों रुपये की संपत्ति छुपाने का आरोप

Welcome to the Jungle का मजेदार ट्रेलर रिलीज, लोटपोट कर देगी 2 हजार करोड़ की फेक फिल्म

किसान ने की आत्महत्या की कोशिश : खेत के बीच से नहर बनाने पर खाया जहर, गंभीर हालत में ICU में भर्ती

CM हेल्पलाइन में शिक्षा मंत्री के खिलाफ शिकायत, सुनिए बातचीत का ऑडियो….

खाड़ी युद्ध के बीच छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भर्ती विज्ञापन जारी, इजराइल में होम-बेस्ड केयर गिवर के 3,500 पदों पर निकाली

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के लिए प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : किसान ने की आत्महत्या की कोशिश : खेत के बीच से नहर बनाने पर खाया जहर, गंभीर हालत में ICU में भर्ती

Abhyuday Bharat News / Thu, Jun 11, 2026 / Post views : 18

Share:

रायगढ़। केलो परियोजना के तहत खेत के बीच से नहर बनाने से नाराज एक किसान ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। किसान की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पूरा मामला रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के ग्राम लिंजीर का है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम लिंजीर निवासी रविशंकर गुप्ता अपनी कृषि भूमि के बीच से प्रस्तावित नहर निर्माण का विरोध कर रहे थे। गुरुवार को प्रशासनिक अमला और पुलिस बल नहर निर्माण कार्य के लिए मौके पर पहुंचा था। महिला तहसीलदार की मौजूदगी में निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही थी, जिसका किसान ने विरोध किया।

सरकारी जमीन पर नहर निर्माण की मांग

परिजनों के मुताबिक, रविशंकर गुप्ता का कहना था कि नहर को उनकी खेती योग्य जमीन के बजाय पास स्थित शासकीय भूमि से निकाला जाए। उनका आरोप है कि केलो परियोजना के लिए पहले ही उनकी 7 से 8 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है, जिसके कारण वे और जमीन देने को तैयार नहीं थे। इसी बीच प्रशासनिक कार्रवाई नहीं रुकने से आक्रोशित किसान ने जहर खा लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर अवस्था में किसान को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।

दबाव बनाकर जमीन खाली कराने का आरोप

किसान के परिजनों ने तहसीलदार और पुलिस पर दबाव बनाकर जमीन खाली कराने का आरोप लगाया है। वहीं प्रशासन की ओर से मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि किसानों की सहमति और समस्याओं का समाधान किए बिना इस तरह की कार्रवाई से विवाद बढ़ सकता है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts