Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

छत्तीसगढ़ :- बिलासपुर न्यूज़ : बंद मकान में लगी आग ने 9 घरों को चपेट में लिया, लोगों ने बाहर निकलकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Abhyuday Bharat News / Sat, Apr 25, 2026 / Post views : 127

Share:

बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी के बीच आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इस बीच मस्तूरी में भीषण आग का कहर देखने को मिला है। जोंधरा चौक के पास स्थित आरा मिल के पीछे बंद मकान में लगी आग ने आसपास के 9 घरों को भी चपेट में ले लिया। घटना से रिहायशी इलाकों में अग्नि सुरक्षा पर फिर सवाल उठ रहे हैं।


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी इलाके में देर रात अचानक लगी आग ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। जोंधरा चौक के पास आरा मिल के पीछे स्थित एक बंद पड़े मकान से उठी आग की लपटें देखते ही देखते बेकाबू हो गईं।

9 घर चपेट में आए

स्थानीय लोगों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के करीब 9 घर इसकी चपेट में आ गए। अधिकतर मकान कच्चे और लकड़ी के बने होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।

समय रहते बाहर निकले लोग, टली जनहानि

हादसे के दौरान राहत की बात यह रही कि सभी लोग समय रहते अपने घरों से बाहर निकल आए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि कई परिवारों का लाखों का घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

शॉर्ट सर्किट आग की वजह

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बंद मकान में शुरू हुई आग ने आसपास के घरों को अपनी चपेट में लेकर लाखों का नुकसान पहुंचाया।

प्रशासन जुटा नुकसान के आकलन में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts