Sun, 07 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

फायर ब्रिगेड की कमी : : बिलासपुर में पहली बार रिवर व्यू में सजा पटाखा बाजार, व्यापारियों को अच्छा रिस्पांस, लेकिन फायर ब्रिगेड की सुविधा नदारद

Abhyuday Bharat News / Sun, Oct 19, 2025 / Post views : 183

Share:

बिलासपुर में दीवाली के मौके पर इस बार बिलासपुर शहर में अस्थायी पटाखा बाजार पहली बार रिवर व्यू परिसर में लगाया गया है। नगर निगम ने व्यापारियों को नई जगह पर दुकानों की अनुमति तो दी है, लेकिन सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही साफ दिख रही है। व्यापारियों का कहना है कि निगम ने तमाम सुविधाएं देने का दावा किया था, पर फायर ब्रिगेड की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है।पटाखा व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने अपनी दुकानों में अग्निशमन यंत्र रखे हैं, लेकिन आपात स्थिति में दमकल वाहन की अनुपलब्धता चिंता का विषय है।पटाखा व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष भागचंद पंजवानी ने बताया कि इस बार रिवर व्यू में करीब 90 दुकानें लगी हैं और लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। धनतेरस से ही खरीदी में तेजी आई है और अब बाजार पूरी रौनक पर है।व्यापारियों ने बताया कि इस बार पटाखों की कीमतों में 5 से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है,

लेकिन जीएसटी में कमी होने से दाम सामान्य हैं। ओम फटाका व्यापारी भागचंद पंजवानी और संजू पंजवानी ने कहा कि इस साल फैंसी और नई रेंज के पटाखे बाजार में आए हैं, जिनकी बिक्री शानदार चल रही है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर उम्र के लिए उचित दाम में अच्छे पटाखे उपलब्ध हैं। रिवर व्यू में दुकान लगाने वाले व्यापारियों ने बताया कि जगह लंबी और खुली है, जिससे सुरक्षा की दृष्टि से यह स्थान पहले की तुलना में बेहतर है। नगर निगम ने सफाई और पानी की सुविधा उपलब्ध कराई है, हालांकि फायर ब्रिगेड की अनुपस्थिति अभी भी चिंता का कारण है। व्यापारियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि दीपावली के दौरान यहां दमकल वाहन की स्थायी तैनाती की जाए, ताकि उत्सव पूरी तरह सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके

Riport by;Anil baghel , Bilaspur CG

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts