Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: अगले 4 दिन भारी बारिश, आंधी तूफान के साथ बिजली का भी अलर्ट

Admin / Tue, Sep 24, 2024 / Post views : 367

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

Meteorological Department Alert छत्तीसगढ़ में आज से अगले 4 दिन भारी बारिश के साथ गरज चमक के साथ आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान यदि कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो मौसम देखकर ही बाहर निकलें. उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है. Alert for Heavy Rain and Storm

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज से अगले चार दिनों तक फिर से मानसून की रिमझिम रहेगी. ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी लेकिन कुछ क्षेत्रों में गरज चमक और वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

24 सितंबर को पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट: मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को कई जगहों पर बारिश होगी. इस दिन कांकेर को छोड़कर पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है.

Meteorological Department Alert 25 और 26 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम: बुधवार और गुरुवार को उत्तरी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट है. मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम सामान्य रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश होगी. कुछ इलाकों में आंधी तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट है. Meteorological Department Alert 27 सितंबर को इन इलाकों में येलो अलर्ट: मौसम विभाग ने 27 सितंबर को आंशिक मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान भारी बारिश के साथ आंधी तूफान और कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. Meteorological Department Alert

आकाशीय बिजली गिरने से मौतें: बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हुई है. 23 सितंबर को राजनांदगांव में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हुई जिसमें 5 बच्चे शामिल है. इससे पहले सितंबर 8 तारीख को बलौदाबाजार जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई थी.

छत्तीसगढ़ से अगले कुछ दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी: मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि 27 सितंबर तक सिनॉप्टिक सिस्टम बनने के कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ ही कई इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान और आकाशीय बिजली गिर सकती है. मौसम वैज्ञानिक ने ये भी बताया कि इस सिस्टम के बाद छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी होने की संभावना बन रही है.

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों का तापमान: रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों का तापमान इस तरह रहा. रायपुर का अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम 25.4 डिग्री तापमान रहा. बिलासपुर 33.6 और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेंटीग्रेट रहा. अंबिकापुर में 32.4 और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा. जगदलपुर में अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम तापमान 23.1 दर्ज किया गया. दुर्ग में 32.6 और 23.8 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया.

छत्तीसगढ़ में बारिश: छत्तीसगढ़ में अब तक हुई बारिश के आंकड़े जारी किए गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक एक जून 2024 से 23 सितंबर तक राज्य में 1168.7 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है. बीजापुर जिले में सबसे ज्यादा 2326.2 मिलीमीटर बारिश हुई है. बीजापुर के बाद बलरामपुर में सबसे ज्यादा 1624.1 मिलीमीटर बारिश हुई है. सबसे कम बेमेतरा जिले में 565.6 मिलीमीटर बारिश, सरगुजा में 664.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts