Sat, 16 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल भरवाने की लिमिट तय, अब ड्रम और बोतल में नहीं मिलेगा, गरियाबंद कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

पेट्रोल-डीजल, खाने का तेल, सोना, फर्टिलाइजर... पीएम मोदी की सलाह मानी तो कितनी हो सकती है देश की बचत?

शिक्षा: लक्ष्य से परिणाम तक का खतरनाक सफर

शनि जयंती : कर्म, कालचेतना एवं ब्रह्मांडीय संतुलन का वैदिक, दार्शनिक और वैज्ञानिक विमर्श

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ :- कवर्धा : कवर्धा में फिर धार्मिक टकराव का भयानक नजारा! कबीर चबूतरा विवाद पर हाईवे जाम, सड़क पर बैठ कर पढ़ रहे हनुमान चालीसा

Abhyuday Bharat News / Wed, Dec 10, 2025 / Post views : 159

Share:

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बार फिर से धार्मिक माहौल गर्मा गया है। नवागांव में कबीर चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते हालात तनावपूर्ण हो गए। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां हिंदू पक्ष और कबीरपंथियों के बीच जमीन को लेकर टकराव शुरू हुआ। हिंदू पक्ष का आरोप है कि कबीरपंथियों द्वारा शासकीय जमीन पर बिना अनुमति चबूतरा निर्माण किया जा रहा है। इसी बात को लेकर नाराज ग्रामीणों ने राजनांदगांव–कवर्धा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

चक्काजाम के दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़क पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। दरअसल, नवागांव में आज सुबह से दोनों पक्ष के लोग चबूतरा निर्माण को लेकर विवाद कर रहे हैं। इधर सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और हालात को नियंत्रित करने में जुट गईं। लोहारा तहसीलदार ने स्पष्ट कहा है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने दोनों पक्षों से शांत रहने और कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की

नवागांव में हाइवे पर चक्काजाम (Kawardha religious tension)

कवर्धा न्यूज़: मौके पर मौजूद पुलिस बल ने किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए सुरक्षा घेरा बनाया हुआ है। दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत कर विवाद सुलझाने की कोशिशें जारी हैं। फिलहाल सवाल यह है कि कबीर चबूतरा निर्माण को लेकर उपजे इस विवाद का समाधान कैसे निकलेगा? क्या बातचीत से हल निकलेगा या मामला और आगे बढ़ेगा? अब देखना होगा कि शासन और प्रशासन इस विवाद को किस तरीके से शांत करती है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts