Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

: Kolkata मर्डर केस के बाद छत्तीसगढ़ सरकार का अहम फैसला, अस्पतालों की सुरक्षा में तैनात होंगे हथियारबंद रिटायर्ड आर्मी जवान

Admin / Fri, Aug 23, 2024 / Post views : 196

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
Chhattisgarh hospital security छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में अब हथियारबंद रिटायर्ड आर्मी के जवान तैनात किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने राजधानी रायपुर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
छत्तीसगढ़ के अस्पतालों और स्टाफ की सुरक्षा होगी कड़ी। स्वास्थ्य मंत्री ने रायपुर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया। जेएनएन, रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में अब हथियारबंद रिटायर्ड आर्मी के जवान तैनात किए जाएंगे।
अस्पतालों की सुरक्षा होगी कड़ी
इस कदम का उद्देश्य अस्पतालों और वहां के स्टाफ की सुरक्षा को मजबूत करना है, विशेष रूप से हाल ही में कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में मेडिकल छात्रा के साथ हुई अत्यंत गंभीर घटना के बाद, जिसने पूरे देश में अस्पताल सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी थीं।
स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों का निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने राजधानी रायपुर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अस्पताल प्रशासन से सुरक्षा को और भी सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। कोलकाता की घटना के बाद देशभर के डॉक्टरों ने सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल की थी, जो सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद समाप्त हुई। डॉक्टरों द्वारा व्यक्त की गई सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए, छत्तीसगढ़ सरकार ने अस्पतालों में रिटायर्ड आर्मी जवानों की तैनाती का निर्णय लिया है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts