Sat, 16 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन भीषण गर्मी , 2 डिग्री तक ऊपर चढ़ेगा पारा, बस्तर संभाग में बारिश के आसार…

Share:
CG WEATHER UPDATE: रायपुर. छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने वाला है. प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है. राजनांदगांव में दिन का तापमान सबसे अधिक 42.5 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि रात में राजधानी रायपुर सबसे अधिक गर्म रही. यहां रात का तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और वृद्धि हो सकती है. बस्तर में 2 दिन बारिश के आसार जहां एक ओर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का दौर चल रहा है, वहीं बस्तर संभाग के लिए कुछ राहत भरी खबर है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को बस्तर क्षेत्र के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इसकी वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस को बताया जा रहा है, जो दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बादल और बारिश की स्थितियां बना रहा है. हालांकि अधिकतम तापमान में बस्तर में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार आज 9 अप्रैल को सुकमा और नारायणपुर जिले के एक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं कल यानी 10 अप्रैल को बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर जिले के एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है. रायपुर में भी गर्मी के थपेड़े पड़ने शुरू हो गए हैं. मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 1.2 डिग्री अधिक था. वहीं रात का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को पारा 40 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है.  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts