Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

: रात के अंधेरे में बना हैवान, विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म

Admin / Mon, Aug 26, 2024 / Post views : 196

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक युवक ने विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
मरवाही थाना क्षेत्र में एक विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म करते हुए शख्स को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ लिया। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 64(1)-BNS की धारा में अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, मरवाही थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विक्षिप्त महिला के साथ उसी के गांव में रहने वाले युवक परमेश्वर श्रीवास ने रात के समय दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने आरोपी परमेश्वर को रंगे हाथों पकड़ लिया। ग्रामीणों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। वहीं, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने भी अपना जुर्म कबूल लिया है तो पुलिस जल्द ही विक्षिप्त पीड़िता को आगामी कार्रवाई के बाद न्यायालय से आदेश लेकर मनोरोग चिकित्सालय बिलासपुर शिफ्ट करने की बात भी कह रही है। एसडीओपी दीपक मिश्रा की ने बताया कि मामला गंभीर था। तत्काल पुलिस को जानकारी मिलने पर आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही पीड़िता को मनोरोग चिकित्सालय बिलासपुर भेजने की कार्रवाई भी की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts