Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : आज किन जिलों में पड़ेगी भीषण ठंड, किन जिलों में छाए रहेगा कोहरा, यहां जानें मौसम से जुड़ा पूरा अपडेट

Abhyuday Bharat News / Sat, Dec 27, 2025 / Post views : 312

Share:

उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने के साथ ही सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने के साथ ही सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। रायपुर में तापमान 11 डिग्री पहुंच चुका है, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के चलते ठंड और भी बढ़ सकती है।

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर भी देखा जा सकता है। प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो पाकेट में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर भी देखा जा सकता है।

राजधानी के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर में आने वाले दो दिनों तक कोहरा छाए रहने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी। आज अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड के मौसम में सावधानी बरतने और आवश्यक एहतियात अपनाने की अपील की है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts