Sun, 07 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

नेपाल के विदेश मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर भारत में, पुराना राग दोहराते हुए फिर कहा- ‘कालापानी-लिपुलेख हमारी जमीन’

विश्वगुरु' सरकार अपने नागरिकों को महंगाई से नहीं बचा पा रही; LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, विपक्ष ने PM मोदी को घेरा

झारखंड राज्यसभा सीट विवाद खत्म हुआ, JMM-कांग्रेस में 1-1 सीट पर बनी सहमति

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में भारतीय युवक की हत्या, फर्जी पिज्जा ऑर्डर के बहाने सिर में मारी गोली

पुणे की ‘प्रोजेक्ट X हाउस’ की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, हिरासत में 156 लोग; लाखों की शराब और ड्रग्स जब्त

धरम-करम छोड़ कांड कर दिया! कथा वाचक ने युवती के साथ किया रेप, जानिए कुकर्म की पूरी कहानी

ये गार्ड कम, ‘गुंडे’ ज्यादा! जिला महिला अस्पताल में इलाज के नाम पर की जाती है बदतमीजी, VIDEO वायरल, बेसुध जिम्मेदार?

“कॉकरोच को बच्चा भी चप्पल से कुचल देता है…” अनिल विज के बयान से मचा सियासी बवाल, X पर छिड़ी जंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

सूचना

: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन, अभ्यर्थियों को दी गई आदर्श आचरण संहिता एवं निर्वाचन से संबंधित जानकारी

Admin / Sat, Feb 8, 2025 / Post views : 234

Share:

मुंगेली, - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  राहुल देव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग आफिसर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने जिला पंचायत सदस्य के अभ्यर्थियों को जिला कलेक्टोरेट स्थित आगर सभाकक्ष में आदर्श आचरण संहिता एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे किसी धर्म, सम्प्रदाय या जाति के लोगों की भावना को ठेस पहुंचे या उनमें तनाव पैदा हो। उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन कराने के लिए सभी अभ्यर्थियों से सहयोग एवं पालन करने की अपील की। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर  संजय सोनी ने अभ्यर्थियों के निर्वाचन अभिकर्ता, गणना अभिकर्ता, मतदान अभिकर्ता की नियुक्ति एवं मतदान दिवस व मतगणना से संबंधित जानकारी प्रदान की। इस दौरान अभ्यर्थियों को पहचान पत्र, आदर्श आचरण संहिता की पुस्तिका एवं मतदान केन्द्रों की सूची का वितरण किया गया। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग आफिसर सुश्री भूमिका देसाई एवं श्री चन्द्रकांत राही सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे। गौरतलब है कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 से 12 के लिए कुल 78 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं। इसके लिए तीन चरणों में विकासखण्ड मुंगेली 17, लोरमी में 20 और पथरिया में 23 फरवरी को मतदान होना है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts