Sun, 07 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

मुंगेली न्यूज़ : विजयादशमी पर्व पर संघ के शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन का पालन आवश्यक : गोवर्धन देवांगन

Abhyuday Bharat News / Mon, Oct 13, 2025 / Post views : 186

Share:

सरगांव- हिन्दू समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से डॉ. हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। आज संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर सर्वव्यापी रूप धारण कर चुका है। ऐसे समय में प्रत्येक स्वयंसेवक का दायित्व और भी बढ़ गया है। संघ के इस गौरवशाली अवसर पर पंच परिवर्तन के सभी घटकों का पालन करना प्रत्येक स्वयंसेवक का कर्तव्य है। यह उद्गार बिलासपुर विभाग के विभाग कार्यवाह गोवर्धन देवांगन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मदकू मण्डल द्वारा बैतलपुर में आयोजित विजयादशमी पर्व के अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोजराम वर्मा, जिला ग्राम भारती उपाध्यक्ष थे तथा अध्यक्षता मनीष मिश्रा, संघचालक, पथरिया खण्ड ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. हेडगेवार एवं पूज्य गुरूजी के चित्र पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया गया। इसके पूर्व दोपहर 2:30 बजे पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों द्वारा घोष के साथ अनुशासित पथ संचलन का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने नगर भ्रमण करते हुए समाज में संगठन और अनुशासन का संदेश दिया। संचलन के पश्चात सभी स्वयंसेवक सरस्वती शिशु मंदिर, चंद्रखुरी परिसर में एकत्र हुए, जहाँ यह आयोजन सभा के रूप में परिवर्तित हुआ।

सभा को संबोधित करते हुए गोवर्धन देवांगन ने कहा कि —“संघ कार्य का मूल उद्देश्य व्यक्ति निर्माण है। जब व्यक्ति सशक्त, चरित्रवान और राष्ट्रनिष्ठ होगा, तभी समाज और राष्ट्र सशक्त बनेगा। पंच परिवर्तन के माध्यम से व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक और राष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन लाना ही संघ का लक्ष्य है।” कार्यक्रम में जिला शारीरिक प्रमुख बहोरन वर्मा, प्रमोद दुबे (कार्यवाह, उपखण्ड सरगांव), मनीष अग्रवाल (व्यवस्थापक, सरस्वती शिशु मंदिर, चंद्रखुरी), जनपद सभापति मनीष साहू सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, ग्रामीण नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना के साथ हुआ। उपस्थित जनों ने राष्ट्र और समाज के उत्थान हेतु संघ के कार्य में सहयोग देने का संकल्प लिया।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts