Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Share:

ABN  EXPRESS NEWS 24x7

बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की तबियत बिगड़ गई है। देवेन्द्र यादव को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार, देवेन्द्र यादव को पेट संबंधी बीमारी है। उनके ऑपरेशन की तैयारी हो रही है। उन पर हिंसा भड़काने का आरोप है।

  • देवेन्द्र यादव की तबियत बिगड़ी

  • अस्पताल में भर्ती हुई कांग्रेस विधायक

  • बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में हैं बंद

  • पेट संबंधी बीमारी के बाद अस्पताल में भर्ती

रायपुर: जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें रायपुर के दाउ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, देवेंद्र यादव का ऑपरेशन होगा। देवेद्र को पांच दिन पहले अस्पताल लाया गया था। गुरुवार को एक बार फिर से उकी तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उनके ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है। देवेंद्र यादव, बलौदाबाजार हिंसा मामले में रायपुर जेल में बंद हैं। वह दुर्ग जिले की भिलाई विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं।

जानकारी के मुताबिक, विधायक देवेंद्र यादव को पेट की मांसपेशी से जुड़ी बीमारी है। पहले देवेंद्र यादव को मेडिकल फिटनेस के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया था। जहां सारी जांच की गई। जांच की रिपोर्ट आने के बाद टीम ने उन्हें दाउ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रेफर किया था। अब यहां उनके ऑपरेशन की तैयारी हो रही है।

17 अगस्त को गिरफ्तार हुए थे देवेन्द्र यादव

भिलाई विधायक को पुलिस ने पूछताछ के बाद 17 अगस्त 2024 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से लगातार उनकी न्यायिक रिमांड बढ़ रही है। देवेन्द्र यादव को रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। देवेन्द्र यादव से मुलाकात करने के लिए पूर्व सीएम भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, समेत प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि देवेन्द्र यादव को जान-बूझकर फंसाया गया है।

क्या है देवेन्द्र यादव पर आरोप

विधायक देवेंद्र यादव पर हिंसा भड़काने का आरोप है। मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने उन्हें 4 बार नोटिस दिया था लेकिन विधायक ने बयान देने जाने से मना कर दिया था। जिसके बाद टीम उनके घर पहुंची थी और उनको अरेस्ट कर लिया था। बलौदाबाजार में सतनामी समाज के प्रदर्शन में भीड़ बेकाबू हो गई थी और भीड़ ने एसपी-कलेक्टर के ऑफिस में आग लगा दी थी। इस आगजनी में कई कई लोग घायल भी हुए थे। भीड़ ने कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। इस मामले पर कांग्रेस ने सरकार पर बड़ा हमला बोला था। फिलहाल देवेन्द्र यादव को जमानत नहीं मिली है जिस कारण से वह जेल में बंद हैं।

   

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts