Sun, 07 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

सरगांव न्यूज़ : शासकीय प्राथमिक पाठशाला हथकेरा क़े शराबी प्रधान पाठक जनक राम ध्रुव निलंबित

Abhyuday Bharat News / Tue, Nov 18, 2025 / Post views : 196

Share:

सरगांव - शासकीय प्राथमिक शाला हथकेरा,संकुल-मर्राकोना में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने शिक्षा जगत को हिलाकर रख दिया। विद्यालय के प्रधानपाठक जनकराम ध्रुव को उनके कार्यस्थल पर शराब के नशे में उपस्थित पाया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब विकासखंड शिक्षा अधिकारी पथरिया श्रीमती प्रतिभा मंडलोई औचक निरीक्षण पर विद्यालय पहुँचीं। निरीक्षण के दौरान बीईओ ने प्रधानपाठक की संदिग्ध गतिविधियों और लड़खड़ाते व्यवहार को देखकर उनसे बात की, जिसके पश्चात स्थिति स्पष्ट हो गई। शराब के नशे में धुत प्रधानपाठक को देखकर वे अत्यंत नाराज़ हुईं और तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें साथ लेकर स्वयं सरगांव थाना पहुँचीं। पुलिस विभाग द्वारा प्रधानपाठक का डाक्टरी मुलाहिजा कराया गया, जिसमें शराब का सेवन पुष्टि हुई। घटना की सूचना तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली को दी गई।

मामले को गंभीर अनुशासनहीनता एवं सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली ने प्रधानपाठक जनकराम ध्रुव को तत्काल निलम्बित कर दिया। बीईओ मंडलोई का कहना है कि विद्यालय बच्चों के भविष्य का आधार है और इस प्रकार की लापरवाही असहनीय है। “शिक्षा व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए कठोर कदम उठाया जा रहा है। ग्रामीणों व पालकों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया।

उनका कहना है कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर विद्यालयों में अनुशासन, जवाबदेही और नियमित निगरानी की आवश्यकता को रेखांकित किया है। शिक्षा विभाग पथरिया ने आश्वासन दिया है कि ऐसे मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाएगी तथा आवश्यकतानुसार आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags :

Mungeli News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts