Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : दहशत में न्यायधानी! ई-मेल से मिली थी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अब शहर में मिला पटाखों से भरा ट्रक

Abhyuday Bharat News / Sun, Jan 11, 2026 / Post views : 178

Share:

बिलासपुर:- जिला न्यायालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बिलासपुर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इसी बीच शहर में तमिलनाडु नंबर प्लेट वाला एक ट्रक पटाखों से भरा संदिग्ध हालात में खड़ा मिला। इस घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया है।

दहशत में न्यायधानी! ई-मेल से मिली थी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अब शहर में मिला पटाखों से भरा ट्रक

बता दें, 8 जनवरी की सुबह तमिलनाडु से ई-मेल के जरिए बिलासपुर और राजनांदगांव के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई मिली थी। इसके बाद से इन शहरों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी बीच आज सुबह बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के मानिकपुर रोड पर एक तमिलनाडू नंबरप्लेट वाली ट्रक (TN-52 P-9783) पटाखों से भरी मिली।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक से पटाखों से भरे कार्टून पिकअप वाहन में ट्रांसफर किए जा रहे थे।  गांव और रिहायशी इलाके के बीच बिना किसी सुरक्षा मानकों के खड़े इस ट्रक को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। 

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया, पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। 

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि ट्रक में मौजूद सामग्री का धमकी भरे ई-मेल से कोई संबंध है या नहीं। सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं। स्थिति पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है। 


Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts