Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: काजल की हत्या, मुंबई की किन्नर ने सुपारी देकर मरवाया, जानिए वजह?

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में ढाबाडीह गांव के बंद पडे़ पत्थर खदान में महिला की लाश मिली थी। शव के पास से डेढ़ लाख रुपए बरामद किया गया था।

बलौदाबाजार ढाबाडीह गांव की बंद पड़ी खदान में सोमवार को किन्नर की तैरती लाश मिली थी। उसके पास से डेढ़ लाख भी बरामद हुए थे, जिसके बाद पूरा मामला संदिग्ध हो गया था। मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को बलौदाबाजार पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। बताया गया कि रायपुर के जोरा में किन्नरों का आश्रम है। इसी का मुख बनने के लिए साथी किन्नरों ने राजधानी के ही 3 लड़कों को 12 लाख रुपए में सुपारी देकर हत्या करवाई थी।

बता दें कि सोमवार को ढाबाडीह में बंद पड़े पत्थर खदान में एक लाश मिली थी। यह रायपुरमें जोरा स्थित किन्नर आश्रम में रहने वाली काजल की थी। मामले में पुलिस ने साथी किन्नर तपस्या उर्फ मो. इमरान भोईर (36) और निशा श्रीवास (51) के साथ 3 सुपारी किलर हिमांशु बंजारे (28), कुलदीप कुरील (29) और अंकुश चौधरी (28) को भी गिरफ्तार किया है।

लीडर बनना चाहती थी तपस्या

पूछताछ में तपस्या ने बताया कि मुंबई से वह 4 साल पहले रायपुर आई थी। वह शुरू से किन्नरों की लीडर बनना चाहती थी। लेकिन, आश्रम नायक का झुकाव काजल की ओर अधिक था। किन्नरों की अगली लीडर काजल न बन जाए, इसलिए उसने उसे अपने रास्ते से हटाने की ठानी। इसमें उसने अपनी साथी निशा की मदद ली।
निशा ने अपने ड्राइवर हिमांशु से इस बारे में बात की। उसने अपने दो साथियों कुलदीप और अंकुश को काजल को ठिकाने लगाने के लिए तैयार कर लिए। बदले में तीनों को 12 लाख रुपए लेने की बात की। तपस्या ने जैसे-तैसे 12 लाख जोड़े और निशा के जरिए हिमांशु को काजल की सुपारी दी।

काजल भी बनना चाहती थी मठ प्रमुख

आरोपियों के कब्जे से साढ़े 10 लाख रुपए बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, किन्नर काजल किन्नर मठ का प्रमुख बनना चाहती थी। तपस्या के मठ प्रमुख बनने के रास्ते की सबसे बड़ी चुनौती काजल थी। इसलिए मुख्य आरोपी तपस्या ने 12 लाख की सुपारी देकर काजल की हत्या करा दी।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts