Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

छत्तीसगढ़ :- कोरबा न्यूज़ : कोरबा: छात्रावास में रसोइए का कहर, मासूम छात्र पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर...

Abhyuday Bharat News / Sun, Mar 29, 2026 / Post views : 120

Share:

कटघोरा/कोरबा। जिले के कटघोरा क्षेत्र स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कार्यरत रसोइए ने शराब के नशे में एक मासूम छात्र पर टंगिया (कुल्हाड़ी) से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

छठवीं के छात्र पर हमला

घटना छुरी क्षेत्र के छात्रावास की बताई जा रही है। आरोपी केसर दुबे, जो रसोइए के साथ चपरासी का काम भी करता है, ने छठवीं कक्षा के छात्र पुष्पेंद्र कंवर पर अचानक हमला कर दिया। हमले में छात्र की आंख के ऊपर गहरी चोट आई है। समय पर इलाज मिलने से फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

नशे में वारदात की आशंका

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आरोपी घटना के समय शराब के नशे में था। बताया जा रहा है कि छात्रावास अधीक्षक की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर वह बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करता था।

पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप

आरोपी केसर दुबे पर पहले भी छात्रों के साथ मारपीट और अवैध वसूली जैसे आरोप लग चुके हैं, जिससे छात्रावास की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया। कटघोरा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts