Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: कोटा पुलिस ने एपेक्स स्कूल के बच्चों को नशे के प्रति किया जागरूक

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 चेतना सॉन्ग और वीडियो के माध्यम से बच्चों और पालकों को किया गया जागरूक बिलासपुर - कोटा पुलिस ने एपेक्स स्कूल के बच्चों को नशे के प्रति जागरूक किया. इस दरमियान चेतना सॉन्ग और वीडियो के माध्यम से बच्चों और पालकों को जागरूक करने का प्रयास किया गया. उक्त कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा चेतना जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आम जन को सुरक्षित बिलासपुर, अतुलनीय बिलासपुर की टैग लाइन के साथ यातायात, महिला एवं बालक संबंधी अपराध, सायबर सुरक्षा तथा चौथे चरण में नशे के विरुद्ध जागरूक कराया जा रहा है। इसी तारतम्य में कोटा थाना अंतर्गत आयोजित चेतना विरुद्ध नशा अभियान में आज एपेक्स स्कूल, कोटा पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों और उससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं उनके साथ कोटा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहूजा उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और समझाया कि नशा न केवल व्यक्तिगत जीवन को नष्ट करता है, बल्कि समाज और परिवार पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपने साथियों और परिवार के सदस्यों को भी नशा विरोधी संदेश दें और समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान दें। पुलिस विभाग के इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखना और उनके स्वस्थ भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाना है। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों ने भी नशे के खिलाफ इस पहल की सराहना की और कहा कि वे छात्रों को इसके प्रति जागरूक करते रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts