Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

: 15 मिनट में 5 करोड़ की लूट, ज्वेलर पर हमला, 8 किलो सोना लेकर झारखंड की ओर भागे लुटेरे

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। करोड़ों की लूट के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। लुटेरों के बारे में पुलिस ने चौंकाने वाली बातें बताई हैं। दिनदहाड़े लूट के बाद आसपास के दुकानदारों में दहशत है
Chhattisgarh Crime News छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 5 करोड़ की लूट के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को दिनदहाड़े बदमाश ज्वेलरी शॉप में घुसे और मालिक पर कट्टे की बट से हमला किया। इसके बाद आरोपियों ने गोली मार देने की धमकी दी और 8 किलो सोना थैले में भर लिया। जिसके बाद संचालक राजेश सोनी और कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी देकर बाइक पर फरार हो गए। वारदात के बाद आसपास के इलाके में दहशत है। राजेश सोनी ने बताया कि उनकी रामानुजगंज नगर पालिका चौक पर राजेश ज्वेलर्स नाम से शॉप है। दोपहर लगभग 1 बजकर 50 मिनट पर तीन युवक दुकान के अंदर घुसे। आरोपियों ने पिस्टल के बल पर उनको और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। 15 मिनट में आरोपी 5 करोड़ का सोना लेकर फरार हो गए। राजेश सोनी के सिर पर पिस्टल के बट से चोट मारी और दुकान के लॉकरों से जेवर निकाल लिए। लुटेरों ने अपनी बाइक पास लगती एक मोची की दुकान के आगे खड़ी की थी। जिस पर वे फरार हो गए। पुलिस को आशंका है कि वारदात से पहले दुकान की रेकी की गई है। लुटेरों के फरार होने के बाद उन लोगों ने शोर मचाया। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी झारखंड की ओर भागे हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। अभी तक लुटेरों का सुराग नहीं लग सका है।
रेकी के बाद बदमाशों ने की वारदात
वारदात के बाद दुकान के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। राजेश सोनी रामानुजगंज के वार्ड-8 के पार्षद भी हैं। उनकी इलाके में अच्छी पहचान है। उनकी दुकान की एक शाखा बलरामपुर में भी है। वे बलरामपुर की दुकान का काम देखते हैं। लूट वाली दुकान पर उनकी बहन बैठती हैं। लुटेरों ने शायद रेकी की होगी। क्योंकि कुछ दिन पहले ही सोने का स्टॉक आया था। बलरामपुर के एसपी राजेश अग्रवाल ने भी वारदात के बाद मौके का मुआयना किया। मामले में किसी कर्मचारी की मिलीभगत तो नहीं, पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts