Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

: महादेव सट्टा ऐप...अब CBI करेगी जांच:गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- केस एंजेसी को सौंपने जा रही सरकार; 70 अलग-अलग थानों में FIR

Admin / Wed, Aug 21, 2024 / Post views : 201

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ईडी आईटी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि "कांग्रेस की सरकार शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप में लिप्त थी. गलती करोगे तो ईडी-आईटी की कार्रवाई तो होगी ही." इसके साथ ही विजय शर्मा ने प्रदेश की 11 सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा किया है.

ईडी आईटी की कार्रवाई पर कांग्रेस को घेरा: ईडी आईटी को अस्त्र शस्त्र बताने वाले बयान पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, "जब वो होलोग्राम की गड़बड़ी करें, शराब का घोटाला करें तो ठीक, पकड़े जाएं तो गलत. जब वो कोयले का घोटाला करें, प्रति टन के पीछे 25 रुपये वसूली करें, प्रक्रिया को बदल दें, ऑनलाइन प्रक्रिया को ऑफलाइन कर दें. वो सब प्रमाणित हैं, सामने है सबके तो ठीक, कोई पकड़ ले तो गलत हो गया. महादेव सट्टा एप का पैसा खाएं तो ठीक, पकड़े जाएं तो गलत हो गया. ऐसे थोड़ी होता है भैया."

"पूरे भारत देश में आप हिसाब लगाकर देख लें, क्या छत्तीसगढ़ में ही कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी, अन्य राज्यों में नहीं होती थी. तमिलनाडु में किसकी सरकार है, आंध्रप्रदेश में किसकी सरकार है, केरल में किसकी सरकार है, वहां तो किसी ने कुछ नहीं किया. भई गलती करोगे तो पकड़े न जाओगे." - विजय शर्मा, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़ रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित महादेव सट्टा ऐप घोटाले की जांच सीबीआई कर सकती है। बुधवार को गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार महादेव बेटिंग ऐप का मामला सीबीआई को सौंपने जा रही है। करीब 70 थानों में अलग-अलग FIR दर्ज है। इस पर प्रक्रिया जारी है और कुछ समय में निर्णय हो जाएगा। बिरनपुर और CG PSC स्कैम के बाद ये तीसरा मामला होगा, जो साय सरकार CBI को सौंपने जा रही है। ED के मुताबिक केस में प्रदेश के कई सीनियर नेता, अधिकारियों और कारोबारियों के नाम दर्ज हैं। ऐप के जरिए क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल और चुनाव जैसे खेलों में भी अवैध सट्टा लगाया जाता है। अवैध सट्टे के नेटवर्क के जरिए ऐप का जाल तेजी से फैला। सबसे ज्यादा खाते छत्तीसगढ़ में खोले गए। छत्तीसगढ़ में अमित शाह आकांक्षाओं के अनुरूप हुआ काम  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, विभिन्न विषयों पर चर्चा होनी है। लॉ एंड ऑर्डर और विशेष रूप से नक्सल मामलों पर चर्चा होगी और संयुक्त रणनीति के आधार पर काम करेंगे। छत्तीसगढ़ में अमित शाह ज़ी के आकांक्षाओं के अनुरूप काम हुआ है। उनके आगमन से जनता और अधिकारी गण उत्साहित है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts