Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

छत्तीसगढ़ :- कोरबा न्यूज़ : कोरबा मेडिकल कॉलेज साइट पर बड़ा हादसा: ट्रेलर पलटने से मजदूर की मौत, लापरवाही के आरोप...

Abhyuday Bharat News / Wed, Mar 25, 2026 / Post views : 132

Share:

कोरबा। जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। गिट्टी खाली करते समय ट्रेलर का हाइड्रोलिक जैक टूटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

 स्टेपनी बदलवाते समय हादसा

मृतक की पहचान 25 वर्षीय समन्स उर्फ निराले के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और कोरबा में मजदूरी कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह पास खड़े ट्रेलर की स्टेपनी बदलवा रहा था, तभी अचानक हादसा हो गया और उसकी जान चली गई।

चालक मौके से फरार

घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, जिससे मजदूरों में आक्रोश फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना अचानक हुआ कि बचाव का मौका नहीं मिल सका।

मजदूरों का आरोप—लापरवाही से हुई घटना

मौके पर मौजूद मजदूरों ने आरोप लगाया कि यह दुर्घटना साइट पर लापरवाही के कारण हुई है। उनका कहना है कि घटना के समय साइट इंचार्ज मौजूद नहीं था और ट्रेलर को बिना निगरानी के खाली किया जा रहा था।

 पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके रिश्तेदार बिहार से कोरबा पहुंच रहे हैं।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts