Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

: छत्तीसगढ़ में टला बड़ा हादसा: रनवे पर लड़खड़ाया विमान, सवार थे राज्य के वित्त और स्वास्थ्य मंत्री समेत कई दिग्गज

Admin / Fri, Sep 20, 2024 / Post views : 227

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा टल गया, रनवे पर विमान उछलने लगा,  पायलट ने सावधानी से लैंडिंग कराई।  प्लेन में मंत्री ओपी चौधरी, श्यामबिहारी, किरण सिंहदेव समेत कई नेता सवार थे।

पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो की धर्मपत्नी के दशगात्र में शामिल होने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के सरकारी विमान से कोरबा आए। रूम गड़ा एयर स्ट्रिप पर विमान उतरा लेकिन सकुशल नीचे उतरने से पहले विमान में बैठे भाजपा नेताओं की की सांस अटक गई, क्योंकि विमान हवाई पट्टी पर हिचकोले खाने लगा था। उचित देखभाल के अभाव में हवाई पट्टी क्षतिग्रस्त हो गई थी बावजूद इसके विमान को यहां उतरने की अनुमति दे दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और उन्होंने संबंधित लोगों से कारण जानने और दोषी लोगों की जानकारी प्राप्त करने का निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों को दिया। कोरबा कलेक्टर ने बालको प्रबंधन और छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी को नोटिस जारी कर दिया है। बताया जाता है कि तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया गया है। गौरतलब है कि अखंड मध्यप्रदेश के समय जब कोरबा में विद्युत संयंत्र की स्थापना का कार्य शुरू हुआ था उस समय तत्कालीन एमपी ईबी प्रबंधन ने रूमगड़ा में एयर स्ट्रिप का निर्माण कराया था। इस हवाई पट्टी पर राज्य सरकार के विमान उतरा करते थे। कालांतर में यह एयरस्ट्रिप बालको प्रबंधन को देखरेख के लिए सौंप दी गई। बालकों का निजी विमान इसी हवाई पट्टी पर उतरा करता है इसलिए इसके रखरखाव की जिम्मेदारी वही उठाता है। कोरबा को हवाई सुविधा प्राप्त हो और उन्नति के मार्ग पर तीव्र गति से यह शहर अग्रसर हो इस दिशा में चर्चा तो खूब होती है लेकिन उस पर अमल नहीं होता। कुछ प्रशासनिक अधिकारियों और राजनेताओं ने कोरबा को हवाई सुविधा दिलाने का प्रयास प्रारंभ किया लेकिन राज्य सरकार की उदासीनता के कारण बात आगे नहीं बढ़ सकी। इसी तरह रेल सुविधा के नाम पर भी कोरबा को निरंतर छला जा रहा है। कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया इस मामले के बाद बालको और सीएसईबी को शो काज नोटिस जारी किया गया है उनके जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं इस घटना के बाद बालको प्रबंधन की ओर से बालकों के एयर स्ट्रिप पर टीम पहुंची जहां बालकों के द्वारा एयर स्ट्रिप का साफ सफाई और मरम्मत कार्य शुरू किया गया है।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts