Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

: बैलेट पेपर से होंगे छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, सरकार का बड़ा फैसला

Admin / Fri, Dec 27, 2024 / Post views : 180

Share:
ABN Express News 24x7  छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव की घड़ी नजदीक आ गई है। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में बैलेट पेपर के जरिए चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोन ने सभी कलेक्टर्स को बैलेट पेपर प्रिंटिग को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने प्रदेश में चुनाव बोर्ड एग्जाम से पहले होंगे।
  • छत्तीसगढ़ में बैलेट पेपर से होंगे निकाय चुनाव
  • नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा
  • उन्होंने कहा कि सभी कलेक्टर्स को निर्देश जारी
  • बोर्ड एग्जाम से पहले छत्तीसगढ़ में होंगे निकाय चुनाव
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव होने हैं। इसे लेकर प्रशासन तैयारी में जुट गई है। पहले से यह था कि नगरीय निकाय के चुनाव ईवीएम से होंगे। इस बीच छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव बैलेट पेपर के जरिए होंगे। हालांकि अभी तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। बोर्ड एग्जाम से पहले होंगे नगरीय निकाय के चुनाव नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस बार निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होगा। उन्होंने तारीखों को लेकर कहा कि बोर्ड एग्जाम से पहले प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव हो जाएंगे। साथ ही यह अटकलें हैं कि प्रदेश में सात जनवरी के बाद कभी आचार संहिता लग सकती है। राज्य निर्वाचन आयोग निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी है। ईवीएम से लग रहा था समय दरअसल, ईवीएम मशीन से चुनाव की तैयारी में समय लग रहा था। इसके बाद बैलेट पेपर से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के साथ-साथ शासकीय और प्रशासन के स्तर पर भी चुनाव की तैयारी चल रही है। निकाय चुनाव को लेकर इस बार नियमों में परिवर्तन हुआ है। आरक्षण की प्रक्रिया भी होगी। नगरीय प्रशासन मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जल्द ही चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ मतपत्र की छपाई के लिए दर तय कर निर्देश जारी कर दिया है। प्रदेश सभी कलेक्टरों को राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए हैं। महापौर और अध्यक्ष पदों के मतपत्रों का स्थानीय स्तर पर ही मुद्रण होगा। इस बार छत्तीसगढ़ के 169 निकायों में चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ में चुनाव दलीय आधार पर होते हैं।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts