Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

: लखीराम मेडिकल कॉलेज व गुरु घासीदास अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार हेतु स्वशासी समिति की बैठक में लिए गए कई निर्णय

Admin / Sat, Sep 21, 2024 / Post views : 207

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 संभागायुक्त महादेव कावरे ने वीसी के जरिए ली बैठक बिलासपुर, संभागायुक्त महादेव की अध्यक्षता में वीसी के जरिए लखीराम अग्रवाल मेडिकल कॉलेज की स्वशासी समिति के प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेडिकल कॉलेज और इससे सम्बद्ध अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार के लिए कई निर्णय लिए गए। बैठक में स्वशासी मद के अंतर्गत आय-व्यय का अनुमोदन दिया गया। आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा रायपुर को स्वशासी समिति में सदस्य बनाये जाने हेतु प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। कर्मचारियों को आवास उपलब्ध कराये जाने हेतु बजट प्रस्ताव व आवंटन हेतु पत्र प्रेषित किये जाने का निर्णय लिया गया। चिकित्सा शिक्षकों एवं तृतीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की उपलब्धता एवं कमी हेतु पूर्व में किये गये प्रयासों की जानकारी ली गयी। स्व. श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शा. चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति अस्पताल रायगढ़ में रेडक्रास दवाई दुकान प्रारंभ किये जाने पर चर्चा किया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने का निर्णय लिया गया।विभिन्न निर्माण कार्यों के संबंध में पीडब्ल्यूडी एवं सीजीएमएससी के अधिकारियों को शीघ्र पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में रात्रिकालीन ड्यूटी में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए मुख्यालय से निवास तक अवागमन हेतु बस सेवा प्रारंभ किये जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं चिकित्सा महाविद्यालय तथा चिकित्सालय के बेहतर संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक में कलेक्टर, जिला रायगढ़, संचालक चिकित्सा शिक्षा रायपुर, गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाईन एवं समिति के अन्य सदस्य श्रीमती संतन देवी जांगड़े एडीएम रायगढ़ डॉ. पी.एम. लुका, अधिष्ठाता स्व. श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति, शास० चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़, डॉ. एम.के. मिंज, संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक, संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति, चिकित्सालय रायगढ़ , डॉ. बी.के. चंद्रवंशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला रायगढ़ एवं पी.डब्ल्यू.डी व सीजीएमएससी के अधिकारी तथा अन्य अधिकारीगण चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ बैठक में शामिल हुए।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts