Fri, 30 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

’ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, स्वरोजगार से बनीं लखपति दीदी’

’सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत’

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें

राज्योत्सव पर विशेष आलेख : आधुनिक तकनीक से जीवंत हुईं जनजातीय अमर बलिदानियों की शौर्यगाथाएं

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: माओवादियों ने की पाकिस्तान जैसी करतूत...पहले युद्ध रोकने की बात, फिर जवानों पर किया हमला

Admin / Sat, May 10, 2025 / Post views : 325

Share:
तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा पर माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए। माओवादियों ने पहले शांति वार्ता के लिए पत्र जारी किया था, लेकिन हमले के दौरान अपनी बात से मुकर गए। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बल सुरक्षा बलों ने 10 माओवादियों को मार गिराया, जिनमें शीर्ष नेता शामिल हैं। तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले की कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 19 दिन से माओवादियों के विरुद्ध निर्णायक अभियान जारी है। इस बीच सात मई को एक बार फिर माओवादियों की ओर से शांति वार्ता के लिए पत्र जारी किया गया। इसमें छह माह के लिए शांति की घोषणा की गई, पर अगले ही दिन माओवादी अपनी ही बात से मुकर गए। आठ मई को सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। माओवादी की तेलंगाना राज्य जोनल कमेटी के प्रवक्ता जगन ने पत्र में कहा है कि संगठन छह माह के लिए युद्धविराम की घोषणा कर रहा है। आईईडी धमाका कर हमला कर दिया इधर आठ मई की सुबह कर्रेगुट्टा पहाड़ी के उत्तरी भाग में इलमिड़ी के पास तेलंगाना ग्रेहाउंडस बल पर इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट कर हमला कर दिया। इसमें तेलंगाना के तीन जवान एन.पवन कल्याण, वडला श्रीधर व संदीप बलिदान हो गए। ग्रेहाउंडस ने भी जवाबी कार्रवाई में शीर्ष माओवादी नेता एक करोड़ के इनामी सेंट्रल कमेटी के सदस्य चंद्रन्ना और 25 लाख के बंडी प्रकाश समेत कुल 10 माओवादियों को मार गिराया है। तेलंगाना व छत्तीसगढ़ में 40 माओवादियों का आत्मसमर्पण चौतरफा अभियान से घिरते जा रहे माओवादियों ने शुक्रवार को बड़ी संख्या में तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण किया है। 38 माओवादियों ने तेलंगाना के भद्रादी-कोठागुड़ेम जिले में समर्पण किया। सभी छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जिड़पल्ली, पामेड़ क्षेत्र के हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के कोंडागांव एसपी के समक्ष शुक्रवार को ही 16 लाख के इनामी माओवादी दंपती ने आत्मसमर्पण कर दिया। वे कोंडागांव, कांकेर व नारायणपुर के सीमावर्ती इलाके में सक्रिय थे। दोनों पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। माओवाद दंपती को पुलिस अधीक्षक ने प्रोत्साहन राशि के रूप में 50-50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts