Thu, 29 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

बिलासपुर न्यूज़ : मस्तूरी गोली कांड का हुआ खुलासा, विश्वजीत अनंत सहित सात आरोपी किया गिरफ्तार

Abhyuday Bharat News / Wed, Oct 29, 2025 / Post views : 517

Share:

रजनेश सिंह (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व में मस्तुरी शूटआउट के आरोपियो को पकड़ने में बिलासपुर पुलिस को मिली बडी सफलता।

आपसी रंजिश एवं वर्चस्व की लड़ाई के कारण षडयंत्र रचकर फायर आम्र्स का उपयोग कर बडी घटना को अंजाम देने वाले 07 आरोपियो को पकडने में बिलासपुर पुलिस को मिली सफलता।

आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल व देशी कट्टा जप्त।

ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) व थाना मस्तूरी की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात हमलावारो कि शिनाखतगी में 100 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाली गई जिसके माध्यम से अज्ञात हमलावरो की शिनाखतगी बाद कडी से कडी जोडते हुये पुलिस पहुॅची आरोपीयों तक।

थाना मस्तूरी, बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्र 736/25 धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. 25, 27 आम्र्स एक्ट।

नाम आरोपी

01. विश्वजीत अनंत पिता स्व बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

02. अरमान उर्फ बलमजीत अनंत पिता स्व. बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

03. चाहत उर्फ विक्रमजीत स्व बलराम अनंत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

04. मोहम्मद मुस्तिकीम उर्फ नफीस पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 29 साल निवासी ग्राम भारतीय नगर वार्ड नंबर 24 एल.ए.गली तैयबा चैक, मस्जीद के सामने थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छ.ग.)

05. मोहम्मद मतीन उर्फ मोन्टु पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 22 साल निवासी अटल आवास कोनी थाना कोनी जिला बिलाासपुर (छ.ग.)

06. 02 विधि से संर्घषरत किशोर।

बरामद सामग्री:-

01. देशी पिस्टल 02 नग,

02. देशी कट्टा 01 नग,

03. मैगजीन 05 नग।

04. जिंदा कारतुस 04 नग।

05. फायर आम्र्स से चला हुआ कुल 13 नग खाली खोखा (कारतूस)

06. फायर आम्र्स से चला हुआ बुलेट 10 नग।

07. मोबाईल फोन 05 नग।

घटना की पृष्ठभूमि:-

मस्तुरी के नितेश सिंह (इस प्रकरण का प्रार्थी) व मुख्य आरोपी विश्वजीत अनन्त के परिवार के मध्य मस्तुरी क्षेत्र में जमीन के क्रय विक्रय, अतिक्रमण करने तथा राजनितीक वर्चस्व कायम करने को लेकर विवाद चला आ रहा था इसके पूर्व दोनो पक्षो के द्वारा एक दुसरे के विरूद्ध मस्तुरी तथा सिविल लाईन थाने में अपराध पंजीबद्ध कराया जा चूका है। आरोपी विश्वजीत अनन्त नितेश सिंह एवं उसके परिजनो तथा साथीयों को जान से मारने की नियत से अपने भाई तथा अन्य आरोपीगणो के साथ मिलकर षडयंत्र किया, उसको मालूम था कि नितेश सिंह रोज शाम को मस्तुरी जनपद पंचायत कार्यालय के सामने अपने साथीयों के साथ बैठता है इसकी रेकी की गई तथा 25/10/2025 को भी मारने का प्लान बनाया था जो किसी कारण वश प्लान सफल नही हो पाया था इसके बाद 28/10/2025 को लगभग 06 बजे शाम उक्त आरोपीगणो ने दो मोटर सायकल में आकर घटना स्थल मेन रोड मस्तुरी में नितेश सिंह व उनके साथीयो के उपर फायर आम्र्स से लगातार फायर किये जिससे मौके पर उपस्थित नितेश सिंह के साथीयो राजू सिंह व चन्द्रभान सिंह को गोली लगने से घायल हो गये जिन्हे तत्काल उपचार हेतु अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवेचना में यह तथ्य सामने आया है कि तारकेश्वर पाटले ने विश्वजीत को 01 लाख रू नगद दिया है जिसे विश्वजीत अनन्त ने आरोपियो मंे वितरित किया है, इसकी तस्दीक की जा रही है। प्रकरण में अन्य आरोपी शामिल हो सकते है सभी की भूमिका के संबंध में विवेचना की जा रही है तथा सभी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जावेगी।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts